फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ramgadh bana champion

पेनाल्टी शूट आउट में रामगढ़ बना चैंपियन

Thu, 19 Jan 2017 07:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 19 Jan 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
ramgadh bana champion
युवक संघ नरहीं के तत्वावधान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रामगढ़ और भोजपुर के बीच खेला गया। जिसमें रामगढ़ की टीम पेनाल्टी शूट आउट में 3-2 से शील्ड पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक उपेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 
विज्ञापन



जय बाबू राय बाबा फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरूवार को बिहार एलेवन रामगढ़ और भोजपुर स्पोर्टिंग क्लब भोजपुर के बीच खेला गया। मैच शुरू होने के 19वें मिनट में भोजपुर के मंटू शर्मा ने एक गोल से बढ़त दिलाई। हाफ के बाद रामगढ़ के नारेंद्र पासवान ने 35वें मिनट में एक गोल मारकर बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन



इसके बाद हुए कांटे के मुकाबले में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। ऐसे में मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट से लिया गया। जिसमें रामगढ़ की टीम तीन-दो से विजयी रही। मैन आफ द मैच का पुरस्कार भोजपुर के मंटू शर्मा और मैन आफ द सीरीज भोजपुर के ही विटू सिंह को दिया गया। मैच रेफरी की भूमिका में कमल कुंवर, खुर्शीद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि उद्घोषक की भूमिका में अशोक कुमार राय और मिथिलेश राय रहे। खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण विशिष्ट अतिथि डा. धरमात्मानंद ने किया। इस मौके पर अजीत मिश्र, राधा मोहन राय, बब्बन राय, अनूप राय, अमरदेव राय, डा. सुशील कुमार राय, जगत निवास राय, अक्षय कुमार राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed