फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ram janam bhumi ballia news

आपसी सौहार्द बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी

Wed, 04 Dec 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
ram janam bhumi ballia news
बलिया। छह दिसंबर को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ध्वस्त की घटना को लेकर नगर के ओक्डेनगंज चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार की अध्यक्षता में सपन्न हुई। जिसमें लोगों से आपसी भाईचारा बनाने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए एएसपी ने कहा कि आपसी सौहार्द बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। अगर कोई सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करें तो उसकी सूचना तत्काल दें। ताकि समय रहते उस पर अंकुश लगाया जा सकें। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते कहा कि आप लोगों ने विगत सभी त्योहार व सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में दिए गये फैसले पर शांति कायम रखा जो प्रशंसनीय है। मुझे उम्मीद है आगे भी ऐसे ही व्यवस्था कायम रखे है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दुबे ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो सहयोग के लिए प्रशासन तैयार है। उन्होंने उपस्थित लोगों से शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपना-अपना विचार रखा। इस मौके पर सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह, कोतवाल विपिन सिंह, चौकी प्रभारी अमित सिंह, अजय यादव, सुनील परख, मंजय सिंह, अफसर आलम, सभासद शहील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हल्दी थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय की अध्यक्षता में आगामी छह दिसंबर को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक के दौरान आपसी प्रेम, प्यार , सौहार्द तथा आपसी भाईचारा बनाने की अपील की गयी। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से कहा कि ग्रामीण इलाकों में कहीं भी किसी भी तरह का कोई अनुचित कार्य करते हुए तथा आपसी सौहार्द बिगाड़ते हुए दिखाई दे तो इस परिस्थिति में पुलिस को तत्काल अवगत कराएं। ताकि वैसे व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके।

समिति की बैठक में ग्रामीण इलाकों के लोग अपनी-अपनी समस्याओं को भी सामने रखा। जिस पर बारी-बारी से उचित समाधान भी किया गया। उन्होंने ने उपस्थित लोगों को विगत सभी त्योहार व सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में दिए गये फैसले पर शांति कायम रखने पर आभार जताया। इस मौके पर उप निरीक्षक राघव राम यादव, उपनिरीक्षक जटाशंकर चौबे, परमेश्वर यादव, शिवजी यादव, रामेश्वर प्रसाद, कमलेश यादव, संतोष पांडेय, विजय पांडेय, चंदन सिंह, ऐनूल हक, मंजूर आलम, हदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed