फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   rally for shree ram mandir

बाइक जुलूस निकाल श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील

Sat, 09 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
rally for shree ram mandir
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण के लिए बांसडीह क्षेत्र में जुलूस निकालकर भ्रमण कर? - फोटो : BALLIA
बांसडीह। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए क्षेत्र के युवा भाजपा कार्यकर्ता शशिकांत सिंह के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ों की संख्या में बाइक जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। भ्रमण के दौरान भाजपा नेता शशिकांत सिंह ने क्षेत्रवासियों से अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर के निर्माण में यथासंभव सहयोग करने की अपील की। जुलूस गोड़धप्पा, सेरिया, कीर्तिपुर, बकवा, केवरा, खरौनी, शाहपुर, पिठाइच आदि दर्जनों गांव में भ्रमण किया। क्षेत्र भ्रमण में सम्मलित युवाओं से आज यह संकल्प लेने को कहा कि रामकाज किए बिना मोहे कहां विश्राम को चरितार्थ करना है। नगर में सर्व समाज के लोगों से भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि बड़े ही हर्ष और भाग्य की बात है कि हम सब को ईश्वर ने यह मौका दिया है कि प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण में हम सहयोग करे। इस मौके रामदिनेश तिवारी, निर्मल सिंह, अमित सिंह, पीयूष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed