फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Raksha Bandhan celebrated at the Brahma Kumaris Service Centre.

Ballia News: ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र में मनाया गया रक्षाबंधन

Sat, 29 Aug 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan celebrated at the Brahma Kumaris Service Centre.
रक्षाबंधन पर्व पर अ​धिकारियों को राखी बांधती ब्रह्माकुमारी बहनें। आयोजक
बलिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व आध्यात्मिक वातावरण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने भाग लिया। सेवाकेंद्र परिसर में प्रेम, पवित्रता और आत्मिक भाईचारे का वातावरण रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलिया ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रभारी ब्रह्माकुमारी उमा दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के बीच राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि स्वयं को विकारों, नकारात्मक विचारों और बुराइयों से बचाने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज को बाहरी सुरक्षा के साथ आंतरिक सुरक्षा और आत्मिक शक्ति की भी आवश्यकता है। रक्षाबंधन का संदेश समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को भी राखी बांधी गई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ब्रह्माकुमारीज बहनों द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सुमन, बीके सुरेश, बीके पूजा, रामेश्वर, तारकेश्वर सिंह, कपिलदेव उपाध्याय, शंकर दयाल, बीके वंदना, निधि, अभिषेक, सुरेंद्र, प्रदीप, उमेश सहित सैकड़ों भाई-बहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed