फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rajiv wanted to build a temple - mosque

मंदिर-मस्जिद दोनों बनाना चाहते थे राजीव

Sat, 13 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Sat, 13 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rajiv wanted to build a temple - mosque
राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में अयोध्या विवाद का समाधान ढूंढ लिया गया था, लेकिन कुछ कारणों से इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। राजीव वहां मंदिर और मस्जिद दोनों ही बनवाना चाहते थे। ये बातें उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने फरसाटार गांव में स्वतंत्रता सेनानी डा. सुल्तान अहमद की श्रद्धांजलि सभा में शुक्रवार को कहीं।
विज्ञापन



कुरैशी कहा कि आज देश को सबसे बड़ा खतरा सांप्रदायिकता और आतंकवाद से है। फिरकापरस्त ताकतें जिस तरह मजबूत हो रही हैं तथा गठबंधन की राजनीति प्रभावित हो रही है, ऐसे में कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी को अपने हाथ में रखनी चाहिए। राहुल की मेहनत को देखते हुए उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बना देना चाहिए।
विज्ञापन



कहा कि यूपी में भाजपा को शिकस्त देने के लिए सभी दलों को एकजुट हो जाना चाहिए। मायावती और मुलायम भी साथ आ जाएं तो बेहतर होगा। कहा कि मुलायम सिंह यादव के बगैर भाजपा के विरोध में सशक्त मोर्चा नहीं बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अजीज कुरैशी ने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए यूपी में असदुद्दीन ओवैसी को प्लांट कर रही है। जेएनयू के ताजा घटना क्रम पर राजग सरकार पर डा. कुरैशी ने जमकर निशाना साधा। कहा कि देश में नान मैट्रिक शिक्षा मंत्री नहीं होना चाहिए। मंत्री ऐसा हो, जिसे यूनिवर्सिटी और कानून की समझ हो।



देश में सांप्रदायिक तत्वों के बढ़ते प्रभुत्व के लिए उन्होंने वामपंथी ताकताें में बिखराव और इनके कमजोर होने को जिम्मेदार माना। कहा कि आवाम को अनापशनाप बयान देने वाले डा. सुब्रह्मण्यम स्वामी को तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed