फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rainwater floods Karnai connecting road; commuting becomes difficult.

Ballia News: करनई संपर्क मार्ग पर चढ़ा बारिश का पानी, आवागमन दुरूह

Wed, 09 Sep 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rainwater floods Karnai connecting road; commuting becomes difficult.
बलिया-सिकंदरपुर मार्ग से करनई गांव में जाने वाली सड़क पर हुआ जल जमाव।संवाद
सुखपुरा(बलिया)। बलिया-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग से करनई जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों के साथ-साथ इस मार्ग से प्रतिदिन आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को दिक्कत हो रही है। बताया जाता है कि इसी मार्ग पर एक महाविद्यालय समेत करीब आधा दर्जन विद्यालय स्थित हैं। सड़क पर जलभराव के कारण विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर सड़क और पानी का अंतर स्पष्ट नहीं होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है। लंबे समय से खराब सड़क और जलभराव की समस्या से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय नागरिक डा. श्याम नन्दन मिश्र ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मार्ग का शीघ्र निर्माण कराने तथा जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मार्ग पर शिक्षण संस्थान होने के कारण समस्या का जल्द समाधान किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed