{"_id":"6a7e1bc1de11b9b3160013cd","slug":"rainwater-floods-district-and-womens-hospital-ballia-news-c-190-1-bal1002-170768-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जिला व महिला अस्पताल में भरा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जिला व महिला अस्पताल में भरा बारिश का पानी
विज्ञापन
जिला अस्पताल के नए भवन स्थित में लगे बारिश के पानी को वाइपर से बाहर निकालता कर्मचारी।संवाद
बलिया। बृहस्पतिवार को तेज बारिश से जिला व महिला अस्पताल में जलभराव हो गया। जिला अस्पताल परिसर और उसकी गैलरी में पानी घुस गया।
आवास विकास कालोनी, राम दहिम पुरम, आनंद नगर, टैगोर नगर, सतीश चंद्र कालेज के सामने फोरलेन पर पानी लगा गया। पानी निकलने में दो घंटे का समय लग गया।
इधर करीब एक सप्ताह से अधिक समय से मानसून पूरी तरह से रूठ गया है। किसान अपनी फसल को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं। ऐसे में अब खेतों में पानी की आवश्यकता है। पूरे दिन उमस से लोग परेशान दिखाई दिए। थोड़ी दूर पैदल चलने पर लोग पसीना-पसीना हो जा रहे थे। इसी बीच बिजली कटौती लोगों की परेशानी का और बढ़ा दे रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.3 व न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान में गिरावट तो आई लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़ने से उमस बना रहा। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि हल्की बारिश का दौर चलता रहेगा। आसमान में काले बादलों के देखकर बारिश की उम्मीद बनी हुई है।
-- -- -
शहर के सात पांच मोहल्ले में तीन घंटे तक गुल रही बिजली
लगभग तीन बजे के आसपास शहर क्षेत्र में हुई बारिश के बाद बिजली का संकट खड़ा हो गया। शहर के करीब सात मोहल्ले में बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो गए। कारोबार पर भी इसका असर पड़ा। शहर के बहेरी, चित्तू पांडेय चौराहा, सतनी सराय, जापलिनगंज, जगदीशपुर, बिशुनीपुर आदि मोहल्ले में तीन घंटे तक बिजली सप्लाई ठप हो गई।