फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   rain in ballia

खेतों में बरसात का पानी भरा, किसान चिंतित

Mon, 21 Jun 2021 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
rain in ballia
रेवती। नगर के दक्षिणी क्षेत्र स्थित गांवों के चारों तरफ खेतों में बरसात के पानी से जलभराव होने के कारण खरीफ की खेती अधर में अटक गई है। बलिया-छपरा रेलवे लाइन के दक्षिण तथा उत्तर कृषि योग्य सैकड़ों एकड़ खेती की भूमि ने जलभराव से ताल का रूप बना लिया है।
विज्ञापन

रेवती रेल स्टेशन के दक्षिणी क्षेत्र कामता, विशुनपुरा, खदरा, अराजी माफी विशुनपुरा आदि मौजे की कृषि भूमि बरसात के पानी से लबालब है। इस पूरे इलाके की भूमि का सतह नीचा होने के कारण खानपुर, डुमरिया, त्रिकालपुर, मुड़ाडीह तथा इनके पश्चिमी क्षेत्रों का पानी निरंतर इधर की तरफ प्रवाहित हो रहा है। इस क्षेत्र के पानी निकासी के लिए बना पैनी नाला से पानी निकल नहीं पा रहा है। उधर, रेल लाइन के उत्तर घघरौली तथा बभनौली मौजे के खेतों में भी रेल लाइन के किनारे खर पतवारों के उगे होने के कारण बरसाती पानी रुका है। किसानों का कथन है कि खरीफ की मुख्य फसल धान की खेती के लिए लगाई गई नर्सरी कई दिनों से पानी में डूबी रहने के चलते बर्बाद हो गई हैं। ऐसे में इस सत्र की खेती कैसे हो इस बात को लेकर क्षेत्र के किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed