{"_id":"6aecc5a4b1893f73d1002643","slug":"raids-conducted-at-two-houses-525-kg-of-explosive-material-seized-ballia-news-c-190-1-ana1001-176578-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो घरों में छापा, 525 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो घरों में छापा, 525 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद
विज्ञापन
सहतवार कस्बा स्थित एक मकान से पकड़ा गया अवैध रुप से भंडारण किए गए पटाखे। जागरुक पाठक
बलिया। दीपावली और छठ पर्व से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को सहतवार पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में छापेमारी कर 525 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।
ये जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि पुलिस ने मौके से बरामद सामग्री जब्त कर दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सहतवार के वार्ड नंबर तीन निवासी बालाजी और वार्ड नंबर छह निवासी चंदन गुप्ता के घर से अवैध रूप से भंडारित विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, दोनों के घरों में पटाखों का भंडारण किया गया था। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एसपी डॉ ईरज राजा के निर्देश पर त्योहारों को देखते हुए अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिना वैध लाइसेंस और सुरक्षा मानकों का पालन किए पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।