फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Raging on the proposed ban on Student Student

छात्रसंघ पर प्रतिबंध के प्रस्ताव पर भड़के छात्र

Tue, 17 Mar 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 17 Mar 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Raging on the proposed ban on Student Student
छात्रसंघ पर प्रतिबंध का प्रस्ताव लाने वाले गोरखपुर विश्वविद्यालय के  कुलपति का पुतला मंगलवार को कुंवर सिंह पीजी कालेज के छात्रों ने दहन किया। साथ ही उन्होंने छात्रसंघ भवन में एक बैठक कर इस प्रस्ताव की निंदा की।
विज्ञापन


कुंवर सिंह पीजी क ालेज के छात्रसंघ अभिषेक यादव ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा सम्मेलन में छात्रसंघ पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव की निंदा की।
विज्ञापन


कहा कि छात्रसंघ का चुनाव छात्रों का जनतांत्रिक अधिकार है जिसके माध्यम से छात्र अपने हक की लड़ाई लड़ते हैं।   कुलपति का इस तरह का प्रस्ताव लोकतंत्र को कमजोर करने और शोषणकारी तत्वों को मजबूत करने वाला है। जिसे बलिया के छात्र किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मानवेंद्र विक्रम सिंह, राकेश सिंह, सत्येंद्र यादव, आनंद विक्रम सिंह, पवन सिंह, सुधीर सिंह, जावेद कमर खां आदि रहे। संचालन मिथिलेश यादव ने किया।


दूसरी ओर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह एवं जिला संयोजक मानवेंद्र विक्रम सिंह ने कुलपतियों के सम्मेलन में छात्रसंघ पर रोक लगाने के प्रस्ताव की निंदा की है। कहा कि छात्रसंघ पर रोक लागने की बात पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed