फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rabi cultivation done in more than 11 thousand hectares

11 हजार हेक्टेयर अधिक में हुई रबी की खेती

Mon, 07 Mar 2022 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rabi cultivation done in more than 11 thousand hectares
बलिया। इस वर्ष बाढ़ व लगातार बारिश के बाद रबी फसलों की बोआई विलंब से हुई। लेकिन मौसम अनुकूल होने से खासकर आलू के साथ ही दलहनी व अन्य फसलों की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। आलू की पैदावार के सापेक्ष भंडारण की माकूल व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को इस समस्या से जूझना पड़ेगा। इस वर्ष कृषि विभाग की ओर से कुल 1.80 लाख हेक्टेयर में रबी की बोआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जो पिछले वर्ष के सापेक्ष 11 हजार हेेक्टेयर अधिक है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गंगा किनारे के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अरहर की खेती होती है जो एक फसली होती है। इसकी बोआई खरीफ के दौरान होती है लेकिन कटाई रबी फसलों के साथ होती है। इस वर्ष गंगा में आई बाढ़ के कारण इन खेतों की फसल बर्बाद हो गई। इसके अलावा इस वर्ष मई से लेकर अगस्त महीने तक रुक-रुक कर लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव के कारण भी रबी की बोआई प्रभावित हुई और विलंब से बोआई की गई। ऐसे में इस वर्ष रबी की खेती का दायरा भी बढ़ा। कृषि विभाग के आंकड़े को देखें तो पिछले वर्ष की सापेक्ष 11 हजार हेक्टेयर अधिक रकबे में रबी की बोआई की गई है। हालांकि इसके बाद मौसम ने काफी साथ दिया और दलहनी से लेकर गेहूं आदि की फसलें अच्छी हैं और पैदावार भी अच्छी होने की उम्मीद है। उधर, आलू की बोआई भी कुछ विलंब से हुआ लेकिन यह फसल भी अच्छी है और पैदावार भी ठीक होने की उम्मीद है। इस वर्ष जिले में 8621 हेक्टेयर में आलू की खेती की गई है और कुल 1.20 लाख टन आलू उत्पादन होने की उम्मीद है। जबकि जिले में कुल 15 कोल्ड स्टोरेज हैं। जिसकी भंडारण क्षमता कुल 11 हजार टन की ही है। ऐसे में भंडारण की माकूल व्यवस्था नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ना तय है।
विज्ञापन

--------------------
कृषि विभाग की ओर से निर्धारित आच्छादन हेक्टेयर में
फसल 2020-21 2021-22
गेहूं 137921 138670
जौ 3485 3666
मक्का 2848 3512
तोरिया ------- 2583
सरसों 1104 1228
चना 3180 3095
मसूर 18283 23626
मटर 2844 3640
------------------------
इस वर्ष रबी की बोआई विलंब से जरूर हुई लेकिन मौसम अनुकूल होने से फसलें अच्छी हैं। सभी फसलों के पैदावार भी ठीक होने की उम्मीद है। इस वर्ष 11 हजार हेक्टेयर अधिक रकबा में रबी की खेती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed