फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   PWD staff protest

पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 17 Mar 2016 01:39 AM IST
बलिया/अमर उजाला ब्यूरो
बलिया/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
 PWD staff protest
पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने किया प्रदर्शन
लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने पीडब्लूडी कार्यालय से जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया। इसके  उपरांत कर्मचारियों ने  कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि विभाग  के कर्मचारी को जालमाल की धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया जाय।
विज्ञापन

 

 लोकनिर्माण विभाग के परिसर में आए दिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथदुर्व्यवहार एवं मारपीट करने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभागीय कर्मचारियों ने जूलुस निकालकर विरोध जताया। नगर भ्रमण करने के उपरांत कलेक्टे्रट पहुंचे कर्मचारियों ने सभा का जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। राज्यकर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बलवंत कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि आए दिन लोनिवि के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मारपीट होती रहती है।

विज्ञापन

 

 

 

पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी कभी कार्रवाई नहीं की जाती। कहा कि यह कैसंी विडंबना है कि हमारे अधिकारी और कर्मचारी पीटे जा रहे है, तथा जिला प्रशासन हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए है। उन्होंने खुले मंच से जिला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार तरीके से हुंकार भरते हुए कहा कि दोनों का कृत्य निंदनीय है। कहा कि जब तक हमारे कार्यालय में कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जाती तथा कर्मचारियों से मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 


 धरना सभा को संबोधित डिप्लोमा इंजिनियर संघ के अध्यक्ष मनोज मोहन शर्मा ने कहा कि आज जो लोनिवि में असंतोष फैला हुआ है। इस सबका जिम्मेदार पुलिस महकमा है। धरना सभा में विकास भवन कर्मचारी महासंघ के मंत्री अविनाश उाध्याय, सफाईकर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, अजय सिंह, बृजबिहारी ङ्क्षसह, शिवपूजन, लालबचन यादव, अजीत कुमार वर्मा, गुलाब प्रसाद, रामशीष यादव, अशोक लाल श्रीवास्तव, अजय चौबे सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्षता जयप्रकाश सिंह तथा अविनाश उपाध्याय ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed