फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pucca ghats will be built at three places on the banks of the Ganges with 35 crores, a dolphin point will be built with one crore

Ballia News: 35 करोड़ से गंगा किनारे तीन स्थानों पर बनेंगे पक्का घाट, एक करोड़ से बनेगा एक डॉल्फिन प्वाइंट

Tue, 24 Jan 2023 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Pucca ghats will be built at three places on the banks of the Ganges with 35 crores, a dolphin point will be built with one crore
बलिया। गंगा किनारे के चार घाटों को संवारने की कवायद शुरू हो गई है। गंगा किनारे तीन स्थानों पर पक्के घाट का निर्माण कराया जाएगा। इन घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी बनेगा। बाढ़ विभाग की ओर से कुल 35 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके अलावा, शहर से सटे माल्देपुर गंगा घाट पर एक करोड़ की लागत से डॉल्फिन प्वाइंट बनाया जाएगा, जो पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा। डॉल्फिन प्वाइंट पर लोग सेल्फी ले सकेंगे।
विज्ञापन

जनपद के चार प्रमुख स्थानों पर गंगा घाटों को संवारने का कार्य होगा। जिले में तीन प्रमुख नदियां हैं। इसमें बलिया-गाजीपुर की सीमा पर स्थित कोटवां नारायनपुर में सैकड़ों वर्ष पहले का पक्का गंगा घाट का निर्माण है। ग्रामीणों की माने तो यह घाट ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया है। इसके अलावा, अन्य कहीं भी स्नानार्थियों के लिए पक्का घाट नहीं हैं। जनपद में बाढ़ और कटान के कारण घाटों की भौगोलिक स्थिति में भी बदलाव होता रहता है। पक्का घाटों के न होने से हादसे भी होते रहे हैं लेकिन अब यह समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

गंगा किनारे के चार घाटों को विकसित किया जाएगा। इसमें तीन सतीघाट, शिवरामपुर घाट व उजियार गंगा घाट को चिह्नित किया गया है, जहां कार्तिक पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, मकर संक्रांति, गंगा दशहरा, विजयदशमी, धनतेरस, पितृ पक्ष के अलावा मुंडन संस्कार को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। गंगा किनारे इन तीन स्थानों पर पक्का घाट का निर्माण सिंचाई विभाग बाढ़ खंड की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

266 फुट होगा पक्का घाट का निर्माण
बलिया। जिले के गंगा किनारे सतीघाट, शिवरामपुर घाट व उजियार घाट पर 266 फुट लंबा घाट बनाने के लिए बाढ़ विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। तीनों घाटों के निर्माण पर 35 करोड़ का प्रस्ताव है। लंबाई अधिक होने से स्नान के समय भारी भीड़ नहीं हो सकेगी। तीन स्थानों पर गंगा किनारे पक्का घाटों के निर्माण से जहां स्नानार्थियों को सुविधा मिलेगी। वहीं, कुछ हद तक कटान का वेग भी कम होगा। इन घाटों की भौगोलिक परिस्थिति बरकरार रहेगी।
गंगा और तमसा के संगम के पास बनेगा डॉल्फिन प्वाइंट
बलिया। गंगा किनारे बाढ़ विभाग की ओर डॉल्फिन प्वाइंट का निर्माण कराया जाएगा। विभाग ने एक करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसके निर्माण के बाद यह एक पिकनिक स्पॉट बन जाएगा। यहां लोग पहुंचकर गंगा और तमसा के संगम का नजारा देख सकेंगे और डॉल्फिन प्वाइंट पर सेल्फी ले सकेंगे।

गंगा किनारे के तीन घाटों पर पक्का घाट निर्माण कराने और माल्देपुर गंगा घाट किनारे डॉल्फिन प्वाइंट बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू होगा। - संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed