{"_id":"5787c2b74f1c1b1b0813f941","slug":"ptah-district-hospital-from-viral-fever-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल बुखार के मरीजों से पटा जिला अस्पताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल बुखार के मरीजों से पटा जिला अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Thu, 14 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में वायरल फीवर के मरीज अधिक भर्ती हो रहे हैं।
- फोटो : balia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश एवं उमस भरी मौसम में वायरल फीवर और डायरिया जैसी संक्रामक बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। जिस कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बालरोग विभाग में इन दिनों ओपीडी में 125 से 150 मरीज वायरल बुखार से पीड़ित आ रहे हैं, जबकि फीजिशियन चिकित्सकों के ओपीडी में चार से पांच सौ मरीज आ रहे हैं, जिसमें वायरल बुखार के सबसे अधिक मरीज हैं। वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों से इन दिनों हर वार्ड पटा हुआ है।
जिला अस्पताल में तैनात बालरोग विशेषज्ञ डा. विनेश कुमार ने बताया कि इन दिनों डायरिया से अधिक मरीज वायरल बुखार वाले ओपीडी में आ रहे है। बताया कि वायरल फीवर में तेज बुखार होना, सर्दी, जुकाम, शरीर में टूटन के साथ ही झटके भी आते हैं। उन्होंने बताया कि वायरल बुखार होने पर तत्काल मरीज को स्नान कराएं तथा शरीर को ठीक ढंग से कपड़ा से पोछ दें। धूप से बचना चाहिए। पानी उबाल कर पीना चाहिए। तेज बुखार होने पर तत्काल नजदीकी चिकित्सक से परामर्श लेकर ही दवा का सेवन करें। अस्पताल प्रशासन की माने तो मौसमी बीमारियों की वजह से इन दिनों अस्पताल में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को मरीजों की संख्या करीब 1500 तक पहुंच जा रही है, जबकि अन्य दिनों में 1200 से 1400 तक मरीज अस्पताल आ रहे हैं।