{"_id":"685ae4d9a28a63bbd804b957","slug":"protest-against-unannounced-power-cuts-ballia-news-c-190-1-bal1001-142699-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
रतसर। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से कई दिनों से हो रही अघोषित विद्युत कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने मंगलवार को उपकेंद्र पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने विद्युतकर्मियों पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया।
धरना दे रहे सभासद इश्तखार अहमद फैजी ने बताया कि आए दिन कभी मशीन फाॅल्ट तो कभी मुख्य लाइन में फाॅल्ट बताकर अंधाधुंध विद्युत कटौती की जा रही है। गत 48 घंटे में उपकेंद्र से मात्र पांच से सात घंटे की विद्युत आपूर्ति की गई है। आरोप लगाया कि यहां कोई जिम्मेदार रहता नहीं है। कस्बे में जो लाइनमैन तैनात हैं, वे मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं। रात्रि में फाॅल्ट होने पर दुरुस्त नहीं किया जाता है। इससे भीषण गर्मी में लोगो को अघोषित विद्युत कटौती का सामना करना पड़ता है। इधर धरना प्रदर्शन की सूचना पर संबंधित जेई कैलाश राव ने उपभोक्ताओं से वर्चुअल बातचीत कर विद्युत आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया। मौके पर उपस्थित एसएसओ अर्जुन भारती को उपभोक्ताओं ने पांच सूत्रीय मांग पत्र दिया। इस मौके पर पवन कुमार, नीरज, अशोक गुप्ता, कुंज प्रताप सिंह, चंचल बरनवाल, मनोज बरनवाल, सद्दाम, राजू आदि रहे।
बिजली समस्याओं के विरोध में किया प्रदर्शन
बलिया। संयुक्त किसान मोर्चा ने बिजली समस्याओं के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
प्रदेश में बिजली के निजीकरण, प्रस्तावित मूल्य वृद्धि, स्मार्ट मीटर की समस्याओं के विरोध, किसानों को मुफ्त बिजली देने, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने, 2023 से नलकूपों के बिल माफ करने की मांग की। विद्युत निगम में रिक्त स्थानों को भरने, संविदा कर्मियों को स्थायी नियुक्ति पत्र देने, गन्ने की एमएसपी 500 प्रति कुंतल करने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलााधिकारी को दिया। कहा कि पहले ही से उपभोक्ताओं से बिजली निगम ने 31725 करोड़ की वसूली की है। इसे उपभोक्ताओं के बिल में समायोजित नहीं किया गया है। कंपनियों की ओर से 19600 करोड़ का फर्जी घाटा दिखाकर समय से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर अनावश्यक भार डालने का प्रयास किया जा रहा है।