फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Protector of cooperative culture: JPS Rathore

सहकारिता संस्कृति का रक्षक : जेपीएस राठौर

Sun, 08 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Protector of cooperative culture: JPS Rathore
चितबड़ागांव कस्बा स्थित मंडी परिसर में नवनिर्मित भंडारण गृह का फीता काटकर शुभारंभ करते सहकारित? - फोटो : BALLIA
चितबड़ागांव। सहकारिता आपसी सहयोग से समाज के पिछड़ेपन को दूर करने और विकास को गति देने का जरिया है। यह बात शनिवार को सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने रसड़ा और चितबड़ागांव में मंडी समितियों में 5000-5000 टन क्षमता के गोदाम का लोकार्पण करने के बाद कही। इनके निर्माण पर 9.73 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भंडारण की क्षमता बढ़ने से किसानों को कृषि उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा। निजी सहभागी योजना के तहत 30 हजार टन की क्षमता के गोदाम बनवाने की योजना है। उन्होंने अधिकारियों से गोदामों का निर्माण समय से करने को कहा। सहकारिता राज्यमंत्री ने इफको नैनो यूरिया बॉटल कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को भेंट की। इस दौरान सांसद सकलदीप राजभर, नीरज शेखर तथा विरेंद्र सिंह मस्त, जय प्रकाश साहू, विनोद शंकर दूबे, वशिष्ठ नारायण सोनी, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू उपस्थित रहे। प्रबंध निदेशक श्रीकांत गोस्वामी ने बताया कि प्रदेश में 34 स्थानों पर गोदाम निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। चारस्थानों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed