फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Press confress of MP Bharat Singh

फोरलेन मार्ग और ओवरब्रिज का फरवरी में शिलान्यास

Mon, 28 Dec 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 28 Dec 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
Press confress of MP Bharat Singh
फरवरी माह के पहले सप्ताह में केंद्र सरकार के भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा गाजीपुर से मांझी तक फोरलेन सड़क और चंद्रशेखर नगर से एससी कालेज चौराहे ओवरब्रिज के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


 यह बातें  बलिया संसदीय क्षेत्र के सांसद भरत सिंह ने नगर स्थित पीडब्ल्यूडी डाकबंगले में सोमवार को पत्र-प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि भूतल परिवहन मंत्री से गंगा जलमार्ग के लिए गायघाट में बंदरगाह बनवाने की गुजारिश की जाएगी। साथ ही संसदीय क्षेत्र के सबसे बडे़ दो गांव रेवतीपुर और शेरपुर को जोड़ने के लिए पक्के पुल के निर्माण की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लेकिन यदि किसी कारणवश ऐसा संभव नहीं हो सका तो  नौरंगा गंगा घाट पर पक्के पुल की मांग की जाएगी। ताकि नदी के दोनों तरफ के लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके।

सांसद ने अपने द्वारा कराए गए विकास कार्य गिनाते हुए पत्रकारों से कहा कि 13 जून को भारत सरकार  के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद्र गहलौत के सहयोग से जिले  के सैकड़ों नि:शक्तों को आधुनिक सहायक उपकरण वितरण किया जाना संभव हो सका। 

वहीं 23 नवंबर को जिले में आए भारत सरकार के रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के सहयोग से जिले में रेल के विकास  में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा। जिसमें छपरा से औडि़हार तक दोहरीकरण एवं  विद्युतीकरण के साथ ही गाजीपुर-बलिया के बीच के रेलवे स्टेशनों के विकास के  लिए योजनाओं का शिलान्यास किया गया।


 इस मौके पर पूर्वमंत्री राजधारी सिंह,  पूर्व विधायक भगवान पाठक, मंजू सिंह, विक्रम सिंह, राजीव मोहन चौधरी,  नागेंद्र पांडेय आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed