फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pregnant woman dies during operation in private hospital

Ballia News: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती की मौत

Mon, 28 Jul 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies during operation in private hospital
बलिया। शहर के निजी अस्पताल में शनिवार को ऑपरेशन के दौरान गर्भवती शोभा देवी (25) की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही से ऑपरेशन का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। अस्पताल के सभी स्टॉफ भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। लेकिन परिजन ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक को गिरफ्तार करने पर अड़े रहे। रात 12 बजे तक गहमा गहमी बनी रही। पुलिस अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बांसडीह रोड थाना के भीखपुर गांव निवासी शिव शंकर साहनी की पत्नी शोभा देवी (28) को प्रसव का दर्द होने पर परिजन जगदीशपुर तिराहा महिला अस्पताल रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सक न होने पर परिजन दूसरे अस्पताल जाने लगे। शिव शंकर साहनी का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद एक कर्मचारी के कहने पर पत्नी को भर्ती करा दिए। ऑपरेशन के दौरान पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद महिला के परिवार वालों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन रविवार को मृतका के पति के साथ परिवार व आसपास के 20 -25 लोग कोतवाली पहुंचे। अस्पताल व चिकित्सक के खिलाफ शिकायत देेकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली के बाहर करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता का दौर चलने के बाद उचित मुआवजा मिलने पर परिजन ने शिकायत वापस ले ली। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed