फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   prayer for long life of Bajpayi

अटल की लंबी आयु के लिए प्रार्थना

Wed, 24 Dec 2014 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 24 Dec 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
prayer for long life of Bajpayi
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन क ी पूर्व संध्या पर बुधवार को पूर्वांचल विकास मंच की ओर से विशुनीपुर में केक काटा गया। मंच के पदाधिकारियों ने उनकी लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन


मंच के संयोजक डा. कृष्णा कुमार ने बच्चों में केक, चाकलेट और बिस्कुट बांटा। गरीबों में कंबल भी बांटे। इस अवसर पर डा. कृष्णा कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के ऐसे पुरोधा थे, जिनका प्रत्येक दल तथा समुदाय के लोग आदर के साथ सम्मान करते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना चलाकर देश को सड़क मार्ग से जोड़ने का काम किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही परमाणु परीक्षण कर दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचय दिया। कहा कि अटल जी क ी कूटनीति का परिणाम था कि इजराइल जैसे देश से संबंध स्थापित हुआ। पाकिस्तान से शांति प्रयास के लिए सार्थक प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बमबम सिंह, चौरसिया समाज के अध्यक्ष जेपी चौरसिया, डा. शशि ओझा, वीर बहादुर चौरसिया, डा. हसन इरफान, मंत खां, अमर नाथ मौर्या, रमेश सिंह, रामदेव सिंह, लल्लन चौधरी, शिवम चौरसिया, शक्ति, प्रिंस आशीष आदि लोग मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की  जन्मदिवस 25 दिसंबर को भाजपा कार्यालय पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसकी जानकारी भाजयुमो के जिलामंत्री संतोष कुमार ने दी। बताया कि इस अवसर पर सांसद भरत सिंह द्वारा जिला चिकित्सालय में प्रात: आठ बजे स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की जाएगी।

तत्पश्चात जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों में फल वितरण किया जाएगा। सिकंदरपुर संवाददाता के अनुसार नगर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओंकारचंद्र सोनी के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।


इसमें पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने पर मंथन किया गया। उपाध्यक्ष ओंकारचंद्र सोनी ने कहा कि बाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।   इस मौके पर रवि सोनी, अटल, लल्लन, कृष्णानंद सोनी, राज कुमार गुप्त, विनोद चौरसिया, शिवांगी आदि रहे।  अध्यक्षता अनिल गुप्त आैर संचालन लड्डू सोनी ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed