बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा सदस्यों ने सोमवार को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि प्रजापति समाज के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति को असामाजिक तत्वों द्वारा गलत तरीके से फंसाया गया है जबकि पूरे देश जानता है कि गायत्री प्रजापति पूरी तरह से निर्दोष है और उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है उन्हें हाईकोर्ट से बाइज्जत बरी होंगे और न्याय दिलाया जाए। उप्र में प्रजापति समाज के लोगों की हत्याएं जैसे बलिया के बनवारी लाल प्रजापति, लखनऊ जेल में विजय प्रजापति, गोरखपुर में मनीष प्रजापति, लखनऊ जेल में रूपेश प्रजापति, अमेठी में शुभम प्रजापति, बनारस में कन्हैया प्रजापति की हत्या हुई है। इससे प्रजापति समाज के लोगों में भय व्याप्त है। इस हत्याकांड की सीबीआई जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाई जाए। प्रजापति (कुम्हार) समाज शिल्पकार में आते है इसके आधार पर प्रजापति समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। उप्र के प्रत्येक गांवों में कुम्हारों के नाम से मिट्टी निकालने के लिए पांच एकड़ भूमि सुरक्षित किया जाए। कुम्हारों के मिट्टी के बर्तन बेचने के लिए नगरपालिका, टाउन एरिया एवं महानरों में मंडी की स्थापना किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में रामप्रवेश प्रजापति, तेजनारायण, ओमप्रकाश प्रजापति, धनंजय प्रजापति, मनोज प्रजापति, विक्की कुमार, जनार्दन प्रसाद प्रजापति, मुद्रिका प्रसाद प्रजापति आदि मौजूद रहे।