{"_id":"57a4a22d4f1c1b8f3a2b8c6a","slug":"pradhanadhyapika-nilambit-kayi-ka-vetan-roka","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी प्रधानाध्यापिका निलंबित, कई का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी प्रधानाध्यापिका निलंबित, कई का वेतन रोका
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 05 Aug 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
;e
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए डॉ. राकेश सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद के परिषदीय विद्यालयों में सघन चेकिंग अभियान चला। इस दौरान हस्ताक्षर बनाकर स्कूल से गायब मिली एक प्रभारी प्रधानाध्यापिका को बीएसए ने निलंबित कर दिया। वहीं बंद मिले एक प्राथमिक स्कूल के सभी शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। इसके अलावा तीन शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा।
बीएसए के निर्देश पर शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र चिलकहर और पंदह में सघन चेकिंग अभियान के दौरान बीईओ सुनील कुमार ने चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय हथौड़ी का निरीक्षण किया गया। यहां की शिक्षिका कृष्णा देवी हस्ताक्षर बनाकर गायब थी। बीईओ हेमंत मिश्र ने चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय टेकारी का निरीक्षण किया।
यहां भी शिक्षिका शकुंतला देवी हस्ताक्षर बनाकर कहीं चली गयी थी। डीसी सत्येंद्र कुमार राय के निरीक्षण में पंदह के प्राथमिक विद्यालय लेदुही में शिक्षक उपस्थिति पंजिका पर संजीव कुमार सिंह का हस्ताक्षर बना था, लेकिन वे नहीं थे। बीईओ राकेश कुमार सिंह जब चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय रामपुर असली पहुंचे तो सुबह साढ़े आठ बजे तक स्कूल का ताला नहीं खुला था।
विज्ञापन
रसोईया बाहर बैठकर गुरुजनों के आने का इंतजार कर रही थी। इसके बाद श्री सिंह प्राथमिक विद्यालय पखनपुरा पहुंचे तो वहां प्रभारी प्रधानाध्यापिका बसंती देवी हस्ताक्षर बनाकर स्कूल से चली गयी थी। जबकि एमडीएम में बच्चों के बीच बिस्किट बांटा जा रही थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए राकेश सिंह ने बसंती देवी को सस्पेंड कर दिया। जबकि रामपुर असली के सभी शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ ही अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।