{"_id":"5ebebc848ebc3e9033370184","slug":"ppe-kits-and-globs-used-in-lay-ballia-news-vns5250720114","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: खुले में फेंका प्रयोग किए गए पीपीई किट और ग्लब्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: खुले में फेंका प्रयोग किए गए पीपीई किट और ग्लब्स
विज्ञापन
बलिया। कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने को लेकर जहां जिला प्रशासन परेशान है वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी आवास के बगल में स्थित मलेरिया विभाग का कार्यालय परिसर में कोरोना के संदिग्धों के सैंपलिंग लेने के दौरान इस्तेमाल किए गए पीपीई किट, ग्लब्स, टोपी आदि फेंका गया है। बहुत सारे ग्लब्स, मॉस्क ,टोपी तो प्रोफेसर कॉलोनी की तरफ जाने वाली सड़क के नाले में ही फेंकी गई है। इससे इलाके में संक्रमण का खतरा होने की आशंका जताई जा रही है।
महकमे की यह लापरवाही जनपदवासियों के लिए कब मुसीबत का सबब बन जाए यह कहा नहीं जा सकता। सबसे बड़ा सवाल यह है कि किस स्वास्थ्यकर्मी ने कोरोना पॉजिटिव की सैंपलिंग की है, यह पहचान करना तत्काल मुश्किल है। ऐसे में यत्र तत्र फेंके गए पीपीई किट, ग्लब्स, मॉस्क, टोपी बीमारी और बढ़ाने का काम करेंगे। विभाग ने कोरोना संक्रमण में तमाम एंबुलेंस चालकों को ड्यूटी पर तो लगा दिया लेकिन यह बताना भूल गया कि प्रयोग किए गये पीपीई किट, ग्लब्स, मॉस्क व टोपी का निस्तारण कैसे किया जाए। महकमा की इस छोटी सी लापरवाही से संक्रमण फैलने में देर नहीं लगेगी।
कोविड -19 के जिला प्रभारी डॉ. जियाउल हुदा ने बताया कि फेंके गए पीपीई किट, ग्लब्स और टोपी का प्रयोग मॉक डील के दौरान किया गया था। जानकारी होते ही पीपीई किट, ग्लब्स का निस्तारण करा दिया गया है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं थी, अब जानकारी हुई है तो जांच कराई जाएगी। यह बड़ी लापरवाही है। अगर ऐसा है तो उस एरिया को सैनिटाइज कराया जायेगा।