{"_id":"612bbf118ebc3e79d9776339","slug":"power-problem-in-ballia-ballia-news-vns608665692","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बलिया की बिजली' से दूर होगी बिजली की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बलिया की बिजली' से दूर होगी बिजली की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग की ओर से सोशल मीडिया का सहारा लिया गया है। विभाग की ओर से ‘बलिया की बिजली’ नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है और इसमें विभाग के सभी अधिकारियों के अलावा मीडियाकर्मियों को भी शामिल किया जाएगा। जिले में कहीं भी विद्युत समस्या की जानकारी होने पर संबंधित अधिकारी की ओर से त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
देखा जा रहा है कि आमलोगों की सोशल मीडिया की ओर सक्रियता बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए अब विद्युत विभाग ने भी विद्युत समस्याओं का समाधान करने और बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू कर दिया है। बिजली विभाग के अधिकारियों की मानें तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासकर युवा वर्ग सक्रिय हैं और युवा वर्ग की ओर से ही विद्युत समस्याओं को लेकर आवाज भी उठाई जाती है। इसके लिए विभाग की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है ताकि इससे जुड़े लोग कहीं से भी कोई विद्युत समस्या की जानकारी होने पर पोस्ट कर सकेंगे। ग्रुप में सभी वितरण खंड के अधिकारी शामिल रहेंगे और वह समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई भी करेेंगे। ग्रुप में विद्युत विभाग के उच्चाधिकारी को शामिल किया गया है ताकि किसी समस्या के समाधान को लेकर वह मॉनीटरिंग कर सकें।
जिले की विद्युत समस्याओं के समाधान और आपूर्ति की मॉनीटरिंग को लेकर बलिया की बिजली नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें सभी खंड के अधिकारियों के अलावा अधीक्षण अभियंता हैं। इसके अलावा, सभी मीडियाकर्मियों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। प्रयास होगा कि हर क्षेत्र के लोगों को जोड़ा जाए ताकि किसी भी तरह की समस्या की जानकारी हो सके और उसका समाधान किया जा सके। - चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, द्वितीय, बलिया