फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Posing as a Tehsildar, Fraudster Withdraws 50,000 from ANM's Account

Ballia News: तहसीलदार बन एएनएम के खाते से निकाले 50 हजार रुपये

Tue, 21 Apr 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Posing as a Tehsildar, Fraudster Withdraws 50,000 from ANM's Account
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र में तहसीलदार का फर्जी परिचय देकर एक एएनएम को अपने झांसे में लेकर खाते से करीब 50 हजार रुपये निकालने का मामला आया है। एएनएम ने सीएचसी अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। सीएचसी बांसडीह के उपकेंद्र बेऊर पर कार्यरत एएनएम रीमा पटेल के पास मंगलवार को दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को तहसीलदार अशोक मीना बताते हुए कहा कि वह उपकेंद्रों की सूचनाएं शासन को भेजने के लिए जांच कर रहे हैं। जालसाज ने विभाग का हवाला देते हुए एएनएम को झांसे में लिया और उनके बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि बातचीत के दौरान जालसाज ने पहले उनके गूगल-पे पर 200 रुपये भेजे। इसके बाद तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर पैसे वापस भेजने को कहा। इसी प्रक्रिया के दौरान जालसाजों ने पीड़िता के खाते में पैसे आने और फिर वापस करने का नाटक रचा। जब तक रीमा कुछ समझ पातीं, तब तक खाते से दो किस्तों में कुल 49,980 रुपये निकाल लिए गए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़िता ने तत्काल सीएचसी अधीक्षक को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले की जानकारी दी। अधीक्षक ने 1930 साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed