फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Population stability fortnight to be observed from 11 to 31 July

11 से 31 जुलाई तक मनेगा जनसंख्या स्थिरता पखवारा

Tue, 07 Jul 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Population stability fortnight to be observed from 11 to 31 July
बलिया। जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवारा 11 से 31 जुलाई तक मनाया जाएगा। इसका थीम ‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी’ रखा गया है। यह जानकारी अपर मुख्य चिकिसाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार तिवारी ने दी।
विज्ञापन

बताया कि पखवारा के दौरान इसमें सभी गतिविधियों के आयोजन सामाजिक एवं व्यक्तिगत दूरी का विशेष रूप से ख्याल रखा जाएगा। 16 से 31 जुलाई के मध्य आयोजित दस्तक अभियान के दौरान आशाओं द्वारा गृह भ्रमण के माध्यम से परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों का वितरण किया जाएगा। जिला एवं ब्लाक स्तर की इकाइयों में हौसला साझेदारी के तहत आने वाले निजी सेवा प्रदाता भी अपनी सेवायें देंगे। पखवाड़े के दौरान परिवार नियोजन के बास्केट ऑफ़ चॉइस का अलग से स्टॉल लगाया जाएगा, जिसमें परिवार नियोजन के विभिन्न स्थायी एवं अस्थायी साधनों की जानकारी तथा सही से उपयोग करने के बारे में लोगों को बताया जाएगा। परिवार नियोजन के विभिन्न स्थायी एवं अस्थायी साधनों के बारे में लाभार्थियों को परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन

सार्वजानिक स्थानों पर पोस्टर्स व बैनर लगाए जाएंगे। गर्भ निरोधक साधनों का इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी स्वास्थ्य सुविधाओं पर परिवार नियोजन के सभी साधन मुफ्त में उपलब्ध रहेंगे। जिला एवं ब्लाक स्वास्थ्य सुविधा इकाइयों पर लगे हुए कंडोम बॉक्स को प्रतिदिन विसंक्रमित किया जाएगा। नसबंदी के लिए पहले से ही लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed