{"_id":"67e7027e0d428704030b119c","slug":"pooja-committed-suicide-ballia-news-c-190-1-ana1001-136511-2025-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्रेमी और मंगेतर ने नंबर कर दिया ब्लॉक, इससे आहत होकर पूजा ने दी थी जान; इस हाल में मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्रेमी और मंगेतर ने नंबर कर दिया ब्लॉक, इससे आहत होकर पूजा ने दी थी जान; इस हाल में मिला था शव
Sat, 29 Mar 2025 01:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:41 AM IST
सार
बलिया जिले में युवकी की मौत की गुत्थी लगभग सुलझ गई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रेमी और मंगेतर ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसी बात से आहत होकर उसने खुदकुशी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के नगरा थाना के सरयां गुलाब राय गांव में 23 मार्च को पूजा चौहान की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए बताया कि अब तक की जांच के आधार पर पूजा ने प्रेमी और मंगेतर द्वारा उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक करने से आहत होकर उसने आत्महत्या की है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विवेचना में हत्या के साक्ष्य नहीं मिले हैं। हालांकि अभी विवेचना चलेगी। आगे कोई तथ्य आएंगे तो उसे मुकदमा में जोड़ा जाएगा। आत्महत्या की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को जानकारी नहीं देने पर प्रेमी, मंगेतर व एक अन्य व्यक्ति पर संबंधित धारा में कार्रवाई होगी। एसपी की मानें तो पूजा ने पंखे पर लटक कर आत्महत्या करने की भी दोनों को धमकी दी थी।
हालांकि, पूजा के दोनों हाथ बंधे होने के सवाल पर पुलिस उलझ गई। एसपी ने कहा कि पूजा ने यूट्यूब पर आत्महत्या करने के उपाय सर्च किए थे। घर के बाहर जामुन का पेड़ होने के कारण वह चढ़ना जानती थी। पेड़ पर चढ़ने के बाद उसने दुपट्टसे अपने हाथ बांधे होंगे। उसके बाद फंदे से लटकी होगी। एसपी ने बताया कि जिस तरह से उसके हाथ बंधे है, उसे कोई भी बांध सकता है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पूजा का गांव के एक स्वजाति युवक जो सेना में है, उससे प्रेम संबंध चल रहा था। इस बीच उसकी शादी मऊ के सेमरी में टाइल्स लगाने वाले लड़के से तय हो गई। कुछ दिन बात मंगेतर को पूजा के प्रेम संबंध की जानकारी हो गई। इसपर उसने पूजा का नबंर ब्लाॅक कर दिया।
उधर, शादी तय होने पर प्रेमी ने भी उससे दूरी बनाते हुए फोन नबंर ब्लॉक कर दिया। पूजा गांव के लल्लन नाम के लड़के के माध्यम से प्रेमी व बहन के माध्यम से होने वाले पति से बात करने लगी। एसपी ने बताया कि मंगेतर से बातचीत में पूजा ने कहा था कि चाहे जान दे दूंगी, लेकिन प्रेमी को नहीं छोडूगी। एसपी की मानें तो पूजा ने पंखे पर लटक कर आत्महत्या करने की दोनों को धमकी दी थी।

88 दिन में प्रेमी और मंगेतर से 500 घंटे की बात
पुलिस ने घटना के बाद पूजा के दोनों मोबाइल का सीडीआर निकाला है। जनवरी से अब तक 88 दिन में प्रेमी और मंगेतर से 500 घंटे बात की थी। जिसमें सबसे ज्यादा प्रेमी से बात की है। घटना के दो दिन पूर्व प्रेमी से छह-छह घंटे बात की है। प्रेमी द्वारा बात न करने पर गांव के ललन के माध्यम से बात करती थी। ग्रामीणों की मानें तो घटना के दो तीन दिन पहले मंगेतर पूजा से मिलने गांव आया था। एसपी ने कहा कि अभी सिर्फ जनवरी तक की डिटेल है, अभी छह माह का विविरण मंगाया गया है।
भाई को पुलिसिया कहानी पर विश्वास नहीं, सीबीआई जांच की मांग
पुलिस द्वारा मामले के खुलासे की खबर पूजा के भाई संदीप चौहान को लगी तो वह हतप्रभ रह गया। संदीप ने आरोप लगाया कि पुलिस ने असली दोषियों को बचाने के लिए आत्महत्या का रूप दिया है। उसकी बहन आत्महत्या क्यों करेगी। पुलिस का खुलासा झूठा है। पुलिस आकर मौके पर दिखाए कि किस तरह उसने आत्महत्या की है। वह स्वयं अपना दोनों हाथ पीछे की तरफ कैसे बांध सकती है। संदीप ने कहा कि वह प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिल कर न्याय की गुहार लगाएंगे। इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
बिटिया को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी सपा
सरयां गुलाबराय गांव इन दिनों राजनीति का केंद्र बन गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सपा महिला सभा के जिलाध्यक्ष कंचन भारती के नेतृत्व में 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पूजा की मां सुनीता देवी व छोटी बहन नेहा से मिल कर घटना के बाबत जानकारी ली। उन्होंने घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिटिया को न्याय दिलाने के लिए सपा सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। प्रतिनिधिमंडल में नित्य सैनी, चिंता यादव, पुनीता सोनी, चंदा देवी, सोनी राजभर शामिल रहीं।