फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Polytechnic student commits suicide by hanging herself in hostel in ballia

Ballia News: पॉलिटेक्निक की छात्रा ने किया सुसाइड, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

Thu, 11 Jan 2024 01:37 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Jan 2024 01:37 PM IST
सार

घटना बांसडीह रोड थाना के राजकीय महिला पालटेक्निक कॉलेज की है। छात्रा की रूम मेट खाना खाने के लिए चलने की बात कही तो उसने मना कर दिया। थोड़ी देर बाद कमरे में उसका शव फंदे से लटकते मिला तो परिसर में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Polytechnic student commits suicide by hanging herself in hostel in ballia
घटनास्थल पर मौजूद छात्राएं। (मृतका की फाइस फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की आईटी प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना पर सीओ बांसडीह, सिटी मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद कॉलेज में छुट्टी कर दी गई।

विज्ञापन

  
यह है पूरा मामला
बांसडीह रोड थाना के राजकीय महिला पालटेक्निक कॉलेज में अंशु कुमारी (18) पुत्री राजकुमार निवासी केकवन थाना कानपुर की आईटी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह हॉस्टल में रहती थी। बुधवार की देर रात में छात्राएं खाना खाने गई थीं। अंशु की रूममेट सौम्या वर्मा ने खाना खाने के लिए चलने को कहा। अंशु ने बाद में खाने की कहकर टाल दिया। कुछ देर बाद सौम्या खाना खाकर लौटी तो अंदर से कमरा बंद था। 
विज्ञापन


दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो छात्राओं द्वारा धक्का देकर खोला गया, अंदर का नजारा देख सब चीख पड़ी। छात्राओं की चीख पुकार सुनकर कार्यवाहक वार्डन अनामिका घटना स्थल पर पहुंची तो उनके भी होश उड़ गये। उन्होंने तत्काल प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों को सूचित किया। कमरे में पंखे के हुक में दुपट्टा पर अंशु का शव लटका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सुनील कुमार सोनकर सहित अन्य शिक्षक मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट व पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कमरे की तलाशी ली, मौके से सुसाइड नोट मिला। कालेज प्रशासन ने व्यक्तिगत मामले को लेकर आत्महत्या करने की बात कही। पुलिस ने स्वजनों को घटना की सूचना दे दी है, वह दोपहर तक पहुंच आएंगे। घटना के बाद कालेज को बंद कर दिया, अधिकतर छात्राएं घर चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed