फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Polytechnic exam from today at five centers

पांच केंद्रों पर आज से पॉलिटेक्निक की परीक्षा

Mon, 21 Mar 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic exam from today at five centers
बलिया। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के करीब पांच हजार से भी ज्यादा पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा मंगलवार से दो पालियों में होगी। इसके लिए जिले में करीब पांच केंद्र बनाए गए है। इनमें मुख्य तौर पर राजकीय महिला पॉलिटेक्निक व टाउन पॉलिटेक्निक, तिखमपुर के अलावा शारदानंद अंचल टेक्निकल इंस्टीट्यूट, बाबा रामदेव सूरदेव पॉलिटेक्निक कालेज और सहदेव पौधरिया पॉलिटेक्निक कालेज शामिल है। 22 मार्च से आरंभ होने वाली परीक्षाएं दो अप्रैल को समाप्त होगी। परीक्षाओं के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य सलीम मलिक ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसके तहत प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे और द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। बताया कि इस बार ऑफलाइन माध्यम से सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से घोषणा की गई है कि पॉलिटेक्निक की परीक्षाएं 2 अप्रैल तक चलेगी। उन्होंने कहा है कि परीक्षा की शुचिता को बरकरार रखते हुए इन्हें संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर तत्काल एक्शन लेते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी और हर हाल में परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed