{"_id":"6ada6a8d0e6a2daff80639ab","slug":"polling-personnel-have-taken-their-positions-at-the-booths-20-sector-magistrates-and-nine-zonal-magistrates-have-been-deployed-ballia-news-c-190-1-bal1002-175671-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बूथों पर मतदान कर्मियों ने मोर्चा संभाला 20 सेक्टर और नौ जोनल मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बूथों पर मतदान कर्मियों ने मोर्चा संभाला 20 सेक्टर और नौ जोनल मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के लिए सदर तहसील परिसर से पोलिंग पार्टियों के रवाना के दौरान निरीक्षण करते जिलाधि
बलिया। वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार की देर शाम को पोलिंग बूथों पर मतदान कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया है। तहसील सदर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने निर्वाचन की तैयारियों का पल-पल जायजा लिया। जिले में 23 अक्तूबर को 54 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इसके लिए तगड़ी फोर्स की व्यवस्था की गई है। निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 सेक्टर और नौ जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
मतदान प्रक्रिया में करीब 240 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन का लक्ष्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है, ताकि सभी मतदाता बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन आठ जिलों में हो रहा है, जबकि मतगणना वाराणसी में होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांति बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी ईमानदारी, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। पोलिंग पार्टियों के रवानगी के समय सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, डीडीओ आनंद प्रकाश आदि अधिकारी डटे रहे।