{"_id":"621fb49a04dead72250f396a","slug":"polling-parties-reached-the-booths-till-evening-ballia-news-vns641343049","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम तक बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम तक बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले के साथ विधानसभा क्षेत्रों में तीन मार्च को मतदान के लिए 2825 बूथों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पोलिंग पार्टियों की रवानगी बुधवार को सुबह सात बजे से कलेक्ट्रेट, मंडी समिति व वीर लोरिक स्टेडियम से शुरु की गई। शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई। रवानगी स्थल पर कर्मियों की भारी भीड़ रही। हालांकि कई कर्मियों को टीम के साथियों को खोजने के लिए घंटों इंतजार भी करना पड़ा।
विधान सभा चुनाव के छठे चरण में जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों के कुल 2825 बूथों पर तीन मार्च यानि आज सुबह सात बजे से मतदान कराया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट, मंडी समिति व वीर लोरिक स्टेडियम से पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मचारियों की सुविधा के लिए तीन रवानगी स्थलों पर कुल 144 टेबल लगाए गए थे। इसमें कलेक्ट्रेट में 40, मंडी में 63 व वीर लोरिक स्टेडियम में 41 टेबल लगाए गए थे जहां कर्मचारी बारी-बारी से आकर पोलिंग सेंटर की ड्यूटी लेते रहे। रवानगी स्थलों पर सुबह सात बजे से ही मतदान कर्मियों के आने का दौर शुरु हो गया। प्रत्येक मतदान टीम में एक पीठासीन अधिकारी के अलावा तीन मतदान अधिकारी की तैनाती की गई है। पूरी टीम को एक ही साथ रवानगी की जा रही थी। लेकिन कई टीम के सदस्यों के समय से नहीं पहुंचने के कारण टीम के अन्य सदस्यों को घंटो इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा एक बस से एक रुट के पांच से सात मतदान टीमों को रवाना किया गया। मंडी समिति बेल्थरारोड, सिंकदरपुर और बांसडीह विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इसके अलावा वीर लोरिक स्टेडियम से रसड़ा व बैरिया तथा कलेक्ट्रेट से फेफना और बलिया नगर विधान सभा क्षेत्रों के बूथों के लिए पोलिंग पाटियों को रवाना किया गया। शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पाटियां भी सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंच गईं।