फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Politics means to serve the marginalized

राजनीति हाशिए के व्यक्ति की सेवा का साधन

Sat, 09 Jul 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Politics means to serve the marginalized
नगर के पीडब्लूडी डाक बंगला परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर उनके चित? - फोटो : BALLIA
बलिया। युवा तुर्क, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 15वीं पुण्यतिथि पर जगह-जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर ने हाशिए पर खड़े व्यक्ति की चिंता की।
विज्ञापन

चंद्रशेखर उद्यान में सर्वधर्म प्रार्थना सभा की गई। पूर्व मंत्री राजधारी सिंह और एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, पूर्व प्रमुख वंशबहादुर सिंह, झूलन, गुड्डू सिंह, दुबहर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पूना सिंह, तेजा सिंह, मानवेंद्र विक्रम सिंह, धंनजय सिंह, कुलभास्कर सिंह, सचिव मनोज कुमार सिंह और उत्कर्ष सिंह बिट्टू ने श्रद्धांजलि दी। चंद्रशेखरनगर स्थित झोपड़ी में गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा हुई। वक्ताओं ने चंद्रशेखर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उनके अनुभवों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। नागेंद्र पांडेय ने कहा कि स्व. चंद्रशेखर का मानना था कि राजनीति हाशिए पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने का साधन है। सुरेंद्र सिंह, मानवेंद्र विक्रम सिंह, अश्वनी सिंह लिटिल, प्रदीप सिंह, संजय मिश्रा, धर्मवीर सिंह पूर्व प्रधान ने संस्मरण सुनाए। देवनारायण सिंह, अरुण सिंह बंटू, अभिषेक सोनी, मिठाई लाल भारती, राजेश गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता डम्पू, राजेश सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, हंसनाथ राम,राकेश सिंह टिंकू, सुधीर मौर्य, अरविंद, रंजना राय, सोनी तिवारी, जयप्रकाश सिंह, चिंटू सिंह, दिनेश राय, उपेंद्र राय, पशुपति नाथ सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, अरुण सिंह, तुषार सिंह आदि रहे। संचालन उपेंद्र सिंह व धन्यवाद ज्ञापन धर्मवीर सिंह ने किया। पीडब्लूडी डाकबंगला परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल, सुधीर मौर्य, अभिषेक सिंह सूरज, विश्वजीत तिवारी, आदित्य तिवारी, अमित सिंह छोटू, दिग्विजय सिंह छोटू, प्रमोद यादव, अनुज श्रीवास्तव, अमित सिंह ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय के निर्देशन और कुलसचिव एसएल पाल की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी हुई। इस मौके पर डॉ. आईपी सिंह, डॉ. विजयानंद पाठक, अतुल सिंह, आदर्श, चंद्रमा, दिनेश, सुरेंद्र, शिन्टु सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसडीह स्थित सपा कार्यालय में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि चंद्रशेखर के पथ पर चलकर ही आज पब्लिक सेक्टर, सद्भाव और लोकतंत्र समेत आम जन की रक्षा सम्भव है। डॉ.विश्राम यादव, यशपाल सिंह, सुशील पाण्डेय कान्हजी, हरेंद्र सिंह, मनोरंजन सिंह, डॉ. हरिमोहन सिंह, लाल साहब सिंह, संकल्प सिंह, आशीष सिंह, धीरेंद्र सिंह चुन्ना, बिहारी पांडेय, गजेंद्र सिंह, पप्पू सिंह अधिवक्ता, कौशल पाण्डेय, उपेंद्र सिंह, अभय सिंह, राजेश सिंह राजू, राजेंद्र सिंह, मंटू बाबा, अंगद तिवारी, रविंद्र सिंह, प्रताप सिंह, सुभाष ओझा, हैप्पी पाण्डेय, बब्बन गिरी आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने किया।

चंद्रशेखर के पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी स्थित अवधूतेश्वर शिव मंदिर के प्रांगण में हुई श्रद्धांजलि सभा में उनके पौत्र दीपक कुमार सिंह, शालिग्राम सिंह, तारकेश्वर गुप्ता, नरसिंह यादव, बोनी सिंह, राजू गोंड और जयप्रकाश नगर स्थित जयप्रभा चंद्रशेखर महाविद्यालय में जेपी ट्रष्ट के व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह, चंदन सिंह, दीपक कुमार सिंह, रजनीकांत, सुरेश साह, प्रेमचंद शर्मा, राहुल वर्मा, संजय, सुधीर, धनंजय, ज्ञानेंद्र, संजय गुप्ता, संदीप, सोनू ने श्रद्धंजलि दी। रसड़ा के पकवाइनार स्थित इन्द्रासन मेमोरियल जनसहयोग कॉलेज में बीईओ मनोज कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह, रणविजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, मधुबनी किसान सेवा केंद्र परिसर अरविंद सिंह सेंगर, निर्भय सिंह गहलौत, अरुण सिंह, विजय बहादुर सिंह, रत्नेश सिंह, शैलेश पासवान, विनोद सिंह, द्विग्विजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सन्तोष वर्मा, सरदार सिंह, उमेश तिवारी, मधुबन मार्ग स्थित फतेहबहादुर सिंह कांप्लेक्स में रविशंकर सिंह पिक्कू. विवेक सिंह, शुभम सिंह, दीपक गुप्ता, प्रशांत पाठक गोविंदा, अजय जायसवाल, बिक्कू गुप्ता ने श्रद्धांजलि दी।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के पैतृक गांव में इब्राहिमपट्टी स्थित अवधूतेश्वर नाथ मंदिर प?

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के पैतृक गांव में इब्राहिमपट्टी स्थित अवधूतेश्वर नाथ मंदिर प?- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed