फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Political mercury rose as soon as the date of block chief election was announced

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तिथि घोषित होते ही चढ़ा सियासी पारा

Tue, 06 Jul 2021 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Political mercury rose as soon as the date of block chief election was announced
बलिया। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही जिले के 17 विकास खंडों में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। राजनीतिक दल जहां जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश में जुटे हैं, वहीं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि वर्चस्व कायम रखने के लिए दिन रात एक किए हैं। महज तीन दिनों में होने वाले प्रमुख चुनाव ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद फिर राजनीतिक तपिश बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पिछले चुनावों से उत्साह कम
नगरा। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए इस बार पिछले चुनाव की तरह गहमागहमी नहीं दिख रही है। अंदरखाने में चर्चा है कि इस बार ब्लॉक प्रमु्ख का चुनाव निर्विरोध हो सकता है। फिलहाल एक उम्मीदवार के अलावा कोई दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं दिख रहा है। इससे बीडीसी सदस्यों की बेचैनी बढ़ गई है। नगरा ब्लॉक प्रमुख का पद अनुसुचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

संभावित प्रत्याशियों ने ताकत झोंकी
बेल्थरारोड। सीयर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। संभावित प्रत्याशियों और समर्थकों ने पूरी शक्ति झोंक दी है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की घेराबंदी तेज हो गई है। सीयर ब्लाक प्रमुख पद पर ज्यादातर सपा का कब्जा रहा है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय शारदानंद अंचल की पत्नी शीतला देवी 2010 में प्रमुख चुनी गईं। वहीं, स्व. अंचल के पौत्र और बैरिया के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल के पुत्र विनय प्रकाश अंचल 2015 में प्रमुख निर्वाचित हुए। इस बार के चुनाव में विनय प्रकाश अंचल चुनाव मैदान में नहीं हैं। सदस्यों को आकर्षित करने के लिए बाकायदा उनकी बोली लगने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डैमेज कंट्रोल में जुटे
बैरिया। जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपा के नेता ब्लॉक प्रमुख के अधिक से अधिक पदों को जीत कर डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं। मुरलीछपरा ब्लॉक में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के अनुज कन्हैया सिंह तैयारी कर रहे हैं। बैरिया ब्लॉक में प्रमुख पद के प्रत्याशी पूर्व विधायक विक्रम सिंह की पुत्रवधु एवं पूर्व प्रमुख राकेश सिंह की पत्नी मधु सिंह तैयार हैं। एसडीएम प्रशांत कुमार नायक ने बताया कि नामांकन से लेकर चुनाव होने तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
अब तक अधिकृत प्रत्याशी मैदान में नहीं
रसड़ा। क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव की घोषणा हो गई, लेकिन भाजपा, बसपा और सपा की ओर से कोई अधिकृत प्रत्याशी अब तक मैदान में नहीं आया है। राजनीतिक रसूख वाले लोग साम, दाम, दंड, भेद के साथ माहौल अपने पक्ष में करने की जुगत में हैं। जिले के रसड़ा, नगरा और चिलकहर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में फिर से रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह सक्रिय हुए हैं। पिछली बार रसड़ा और नगरा की सीट बसपा की झोली में गई थी। चिलकहर पर सपा के पूर्व मंत्री सनातन पांडेय के परिवार का कब्जा था।

तीर्थाटन पर भेजने की तैयारी
नरहीं। ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तारीख आने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को तीर्थयात्रा पर भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। विकास खंड सोहांव में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 83 है। प्रमुख पद के तीन दावेदार मैदान में हैं। इनमें निवर्तमान प्रमुख भागमनी देवी पत्नी बंशीधर यादव के अलावा उमेश प्रताप सिंह और उषा देवी पत्नी धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं। तीनों दावेदार क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए जुटे हैं। चुनाव की घोषणा के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को तीर्थ यात्रा पर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed