फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police station resolution day, more disappointed, relief to some

थाने-थाने समाधान दिवस, ज्यादा मायूस, कुछ को राहत

Sun, 26 Jun 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police station resolution day, more disappointed, relief to some
रसड़ा/रेवती/बांसडीहरोड। समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को प्रत्येक थाने में किया गया। इस दौरान कुछ लोगों को राहत मिली लेकिन ज्यादातर लोग मायूस लौट गए। रसड़ा में डीआईजी की आने की सूचना पर फरियादियों की भीड़ उमड़ी लेकिन वे नहीं आए तो लोग मायूस हुए।
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाली में उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 30 फरियादी आए, जिसमें आठ को मौके पर समाधान मिला। प्रधानपुर के प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने गांव में चकरोड के किनारे नाली निर्माण में अवरोध व फिरोजपुर के प्रधान राजेश राजभर ने आबादी की जमीन पर दबंगों के अवैध कब्जा की शिकायत की। माधोपुर निवासी लल्लन सिंह ने गांव के तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत की। क्षेत्राधिकारी एसएन बैस, नायब तहसीलदार शैलेश कुमार, खंड विकास अधिकारी प्रवीन जीत, उस्मान, राज कपूर सिंह, रविंद्र पटेल आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रेवती में प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें राजस्व से एक दर्जन मामलों में एक का निस्तारण किया गया। एसएचओ ने बताया कि कस्बा रेवती, श्रीनगर तथा मानसिंह छपरा के भूमि विवाद के निस्तारण के लिए पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम भेजी गई है। कानूनगो ओम प्रकाश सिंह, कस्बा लेखपाल अविनाश सिंह, सत्येंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, मनोज यादव, अभिषेक पांडेय, रामप्रताप राम, संजय कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना परिसर में चकबंदी अधिकारी शिवशंकर सिंह व थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सुनवाई की। छह फरियादी आए, जिसमें एक का समाधान हुआ। चकबंदी अधिकारी ने कहा कि भूमि व चकरोड विवाद का राजस्व एवं पुलिस की टीम मौके पर जाकर समझौते के आधार पर निस्तारण कराएगी। प्रतापपुर गांव के लोगों की शिकायत थी कि नाली का निर्माण विशनपुरा के लोगों ने रोक दिया है। विशनपुरा के लोगों का कहना था कि प्रतापपुर के ग्रामीणों द्वारा उनके गांव में पर्याप्त जल निकासी का व्यवस्था होने के बावजूद जानबूझकर विशनपुरा में पानी गिराने की व्यवस्था बनाई जा रही है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने दोनों पक्षों राजस्व अधिकारी के पास जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed