फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   police registered case of misbehavior with eunuchs cut hair and spitting licking

Ballia News: किन्नरों के साथ बदसलूकी, बाल काटने, थूक कर चटवाने का मामला, हंगामे के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 13 Mar 2024 11:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Mar 2024 11:33 PM IST
सार

Ballia News: उभांव थाने पहुंचे किन्नरों के एक समूह ने आरोप लगाया कि किन्नरों के दूसरे समूह और एक युवक ने दोनों किन्नरों का अपहरण किया है। तहरीर में उस वाहन का नंबर भी दिया है, जिससे दोनों को ले जाया गया था। फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
police registered case of misbehavior with eunuchs cut hair and spitting licking
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलिया में उभांव थानाक्षेत्र में दो किन्नरों के बाल काटने के बाद चप्पल पर थूककर चटवाने का वीडियो वायरल हुआ है। किन्नरों के एक समूह ने घटना का विरोध करते हुए थाने में हंगामा किया। कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शूरू कर दी।

विज्ञापन


उभांव थाने पहुंचे किन्नरों के एक समूह ने आरोप लगाया कि किन्नरों के दूसरे समूह और एक युवक ने दोनों किन्नरों का अपहरण किया है। तहरीर में उस वाहन का नंबर भी दिया है, जिससे दोनों को ले जाया गया था। फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उभांव एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी व उसके संबंधी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed