फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police recovered eight animals on pickup, two arrested

पिकअप पर लदे आठ पशुओं को पुलिस ने किया बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 22 Apr 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Police recovered eight animals on pickup, two arrested
नगरा। थाना पुलिस को बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि तीन तस्कर एक पिकअप में आठ मवेशियों को लादकर गोकशी के लिए ले जा रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर मवेशियों को बरामद कर लिया। हालांकि, तीनों आरोपी पुलिस पर हमला कर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ इंद्रासो तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में तस्कर गोकशी के लिए मवेशी ले जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत योजना बनाकर देर रात मवेशियों को बरामद कर लिया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने सुबह नौ बजे निकासी तिराहे पर 1.750 किग्रा गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चाकू के साथ एक अन्य बदमाश को भी गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में दोनों की पहचान अवधेश यादव व जितेंद्र यादव निवासी अतरौली करमौता थाना नगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed