{"_id":"5dc99ed58ebc3e5b00302f7d","slug":"police-officers-should-be-active-devotees-should-not-be-inconvenienced-ballia-news-vns493849234","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान घाट व मेला में रहेगी खुफिया नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नान घाट व मेला में रहेगी खुफिया नजर
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर आरडी त्रिपाठी हाल में बैठक में शामिल पुलिस अधिकारी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर मंगलवार को श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और सकुशल स्नान पर्व संपन्न हो जाए, इसके लिए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने पुलिस लाइन के आरडी त्रिपाठी हाल में सोमवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटोें और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम और एसपी ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी 16 मजिस्ट्रेटों तथा पुलिस अधिकारियों को स्नान पर्व पर सतर्क रहने का निर्देश दिया। खुफिया विभाग को नगर से लेकर स्नान घाटों तक निगरानी का निर्देश दिया।
डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि भीड़ की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखना है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। अगर किसी वाहन को रोका जाए तो उसके चालक को निकटतम पार्किंग की जानकारी जरूर दी जाए। सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि मेडिकल की चार टीमें जहां लगाई गई हैं, उनका नंबर सबके पास रहे। कहा कि सुरक्षित घाट पर ही श्रद्धालुओं को स्नान कराना है। खतरनाक घाट पर जाने वाले रास्ते पर किसी को नहीं जाने दिया जाए। ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी के पास सिटी व डंडा जरूर रहे ताकि आसानी से भीड़ को रास्ता दिखाया जा सके।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने कहा कि मंदिरों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा भीड़ होती है लिहाजा इन स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। जितना अलर्ट रहेंगे उतना ही आसानी से भीड़ कंट्रोल करते रहेंगे। कहा कि अगर किसी श्रद्धालु की तबीयत खराब हो जाए तो उसे चिकित्सक टीम से इलाज सुनिश्चित कराएं। जरूरत पड़ने पर अस्पताल पहुंचाने का काम करेंगे। इसके अलावा एंबुलेंस अगर आ जाए तो उसके लिए रास्ता दिलाना भी सुनिश्चित कराएंगे। कहा कि एहतियात के तौर पर अत्यधिक भीड़ वाले स्थान पर नगर पालिका की ओर से सीसी कैमरे लगाए गए हैं। भीड़ में सबसे ज्यादा पाकेटमारी की आशंका रहती है। ऐसे में उचक्कों पर नजर रखा जाए। मंदिरों पर महिला व पुरुषों की लाइन अलग-अलग होगी। स्नान करने वाले लोग निर्धारित रूट से ही जाएं, इसका विशेष ध्यान रहे। रास्ते में कहीं भीड़ न रुके।
विज्ञापन
इस मौके पर एएसपी संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दुबे, एसडीएम अश्वनी श्रीवास्तव, सीओ सिटी एके सिंह, सीओ सदर चंद्रशेखर सिंह, सीओ बांसडीह अशोक सिंह, कोतवाल विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।
कटहल नाला के पास रखें विशेष सतर्कता : बलिया। डीएम ने कहा कि महावीर घाट स्थित कटहल नाला के पास जिनकी ड्यूटी लगी है, उनको हर समय सतर्क रहना है। वहां जो बैरिकेडिंग लगी है, उसके पास तक कोई ना जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग को टच तक नहीं करने देना है। उन्होंने यह भी कहा कि घाट पर जिनकी ड्यूटी है, नाविकों के साथ रहने वाले गोताखोर और सिपाहियों से भी हमेशा संपर्क में रहें। श्रद्धालुओं से निवेदन करना है कि पानी में लगी बैरिकेडिंग से आगे किसी भी हालत में ना जाए।
16 सेक्टर में बंटा ददरी मेला व स्नान क्षेत्र : बलिया। भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेला तथा कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर 16 सेक्टर और सात जोन में विभाजित किया गया है। जिसके लिए पुलिस विभाग द्वारा करीब 829 अधिकारियों व कर्मचारियों को तैैनात किया गया है। जिसमें 16 मजिस्ट्रेट व 16 सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात किए गए है। इसके अलावा पीएसी, एनडीआरएफ व अश्वरोही तैनात किए गए है। इसके अलावा जनपद के अलावा वाराणसी, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही जिले के अधिकारी व कर्मचारियों को तैनात किया गया है। एसपी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी छह, इंस्पेक्टर/ एसओ 22, सब इंस्पेक्टर 81, हेड कांस्टेबल 121, कांस्टेबल 507, महिला कांस्टेबल 87 तैनात किए गए है।
----------------------------------