{"_id":"62cf0825e21faa3fbf1330a7","slug":"police-is-telling-firecracker-villagers-are-scared-thinking-bomb-ballia-news-vns663838197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बता रही पटाखा, गांव वाले बम सोच डरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस बता रही पटाखा, गांव वाले बम सोच डरे
विज्ञापन
मनियर क्षेत्र के पिलुई गांव में फटा कथित तौर पर बम।
- फोटो : BALLIA
मनियर। पिलूई गांव में बीते मंगलवार की शाम हुए विस्फोट के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इसे शरारत मान रही है। उसका कहना है कि किसी ने तीन पटाखे रख दिए थे, जिनमें से एक में आग लगाने की वजह से बच्चे झुलस गए। गांव वाले इसे बम मान रहे हैं और दशहत में हैं। विस्फोट से चार बच्चे घायल हुए हैं, जिसमें एक की हालत नाजुक है।
मंगलवार को पिलूई गांव के मनियर-खेजूरी रोड के किनारे बगल के चकरोड पर तीन बम पटाखे मिले थे। उनमें से एक में बच्चों ने आग लगा दी, जिससे विस्फोट हुआ और चार बच्चे झुलस गए। पुलिस पुलिस अधीक्षक राजकरन नयर तुरंत मौके पर पहुंचे। बम डिस्पोजल दस्ता, डाग स्क्वाड को बुलाया गया। रात 11 बजे तक जांच-पड़ताल की जाती रही। बुधवार को सुबह दस बजे मनियर थाना की एक टीम घटनास्थल की जांच करने पहुंची। एसएचओ मनियर कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि मौके पर कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। विस्फोट शाम 6.30 बजे के करीब हुआ। पुलिस ने पहले इसे बम विस्फोट माना था। मगर जांच के बाद पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर का कहना है कि वह पटाखा ही था। ग्रामीणों में घटना से दहशत है। अफवाह भी फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मौके से बरामद विस्फोटक में तार निकला था। एसआई रणविजय सिंह के नेतृत्व में बम डिस्पोजल दस्ता के सदस्यों ने दोनों विस्फोटकों को पानी से भरी बाल्टी में डालकर डिस्पोज किया था। उसके बाद से पुलिस उसे पटाखा बताने लगी।
पिलुई गांव में खेलते समय बच्चों को तीन पटाखे मिले थे। बच्चों ने एक पटाखे को खोल कर आग लगाया गया था, जिसके कारण उनके चेहरे एवं हाथ पैर पर जलने के निशान आए थे। बाकी शेष दो पटाखे को स्पेशलिस्ट द्वारा खोलकर देखा गया तो उसमें मसाला मिला था। मसाले एवं अन्य अपशिष्ट को निकाला गया। इस मामले में शरारत करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
-राजकरन नैय्यर, पुलिस अधीक्षक