{"_id":"5fd10fde8ebc3e3c5053e43e","slug":"police-did-not-forget-the-text-of-laxity-until-medicine-ballia-news-vns562560391","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं का पाठ भूली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं का पाठ भूली पुलिस
विज्ञापन
बलिया। जिले में जिस पर कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी है वहीं लापरवाही बरती जा रही है। बात हो रही है जिले के उन थानों की जहां कोविड 19 की गाइड लाइन की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। न तो यहां कोरोना को लेकर कोई भय है और न ही कोई सतर्कता ही बरती जा रही है।
कोराना काल में हाल ये था कि विभिन्न थानों में गेट के पास कोने में डिब्बे रख दिए गए थे। जिसमें फरियादी अपना शिकायती पत्र डालता था। यदि साहब से मिलना होता था तो पहले उसके हाथ साबुन से धुलवाए जाते थे। मास्क पहनने को कहा जाता था और सैनिटाइजेशन के बाद ही वह साहब के कमरे में दाखिल हो पाता था।
अनलॉक होने के बाद सारे नियम कानून ताक पर रख दिए गए। संक्रमण से जागरूक करने और गाइड लाइन का पालन कराने वाले महकमे में ही नियम की धज्जियां उड़ने लगीं। लोग बिना मास्क और सैनिटाइजेशन के धड़ल्ले से थानों में घुस जा रहे हैं। हद तो यह है कि खुद पुलिसकर्मी ही मास्क नहीं लगा रहे तो वह दूसरों को किस तरह मना करेंगे। ऐसे में न तो थानों में आने वालों की थर्मल स्कैनिंग ही हो रही है और न ही मास्क को लेकर कोई टोकाटाकी।
विज्ञापन
नए कप्तान की दिखी हनक
बलिया। पुलिस ऑफिस में नए कप्तान की हनक दिखी। लगभग सभी पुलिसकर्मी मास्क लगाए दिखे तो फरियादियों को भी कप्तान के पास एंट्री तभी मिल रही थी जब वे चेहरे को ढक ले रहे थे। वहीं थानों में खुले महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी मास्क और सैनिटाइजर के साथ नजर आईं।
बेफिक्र नजर आए कोतवाल साहब
बलिया कोतवाली में भी बुधवार को अधिकतर लोग बिना मास्क के ही दिखे। कोतवाल विपिन सिंह अपने चैंबर में किसी के साथ लैपटाप पर कुछ करा रहे थे। दोनों में से किसी के चेहरे पर मास्क नहीं था। अन्य पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी तरह से बेफिक्र दिखे। मुंशी भी बिना मास्क लगाए बैठे थे। हां, महिला हेल्प डेस्क पर तैनात दोनों पुलिसकर्मी मास्क पहनकर बैठी दिखीं।
नगरा थाना: सिर्फ दो होमगार्डों के चेहरे पर मिले मास्क
नगरा बाजार में वाहन ड्यूटी और बैंकों पर लगाये गए होमगार्डों में से सिर्फ दो जवान मास्क लगाए नजर आए। छह होमगार्ड बिना मास्क के दिखे। थाने पर जनता की समस्या सुनते हुए सिपाही भी मास्क नहीं लगाए थे। लॉकडाउन के समय इसी थाने पर गेट के पास आवेदन डालने के लिए डिब्बा रखा गया था। अब वह भी गायब मिला।
सिकंदरपुर थाना : थाने पर बिना मास्क के पुलिसकर्मी
सिकंदरपुर थाना परिसर में अब सब कुछ सामान्य दिनों की तरह हो गया है। फरियादी बिना मास्क आ रहे हैं, पुलिस वाले भी बिना मास्क बैठ रहे हैं। यही नहीं थाना परिसर में अब कहीं भी सैनिटाइजर तक नजर नहीं आ रहा है। पिकेट ड्यूटी पर तैनात होने वाले सिपाही भी बिना मास्क के ही दिख रहे हैं।
नरही थाना : दखाने के लिए रखा गया सैनिटाइजर
नरही थाना पर नीम के पेड़ के नीचे सैनिटाइजर और पानी तो रखा दिखा, लेकिन उसे लेकर जागरूकता नहीं दिखी। न तो थाने में आने वाले फरियादियों को मास्क के लिए टोका जा रहा था और न ही उन्हें सैनिटाइजर के लिए कहा जा रहा था। अधिकतर पुलिसकर्मी भी बिना मास्क के ही दिखे।
भीमपुरा थाना: कोरोना से सतर्कता का भूले पाठ
भीमपुरा थाना का नजारा देखकर लग रहा था कि अब पुलिसकर्मी ही कोरोना से सतर्कता का पाठ भूल गए हैं। थाने में न तो कहीं साबुन-पानी दिखा और न ही सैनिटाइजर। एक-दो को छोड़कर अत्यधिक पुलिसकर्मी बिना मास्क के ही दिखे। गश्त के दौरान भी मास्क नदारद है।
रेवती थाना: महिला सिपाही लगाए थी मास्क
रेवती थाना में भी अब कोरोना को लेकर पहले जैसी सतर्कता नहीं दिख रही है। पुलिसकर्मी बिना मास्क लगाए रह रहे हैं तो फरियादी भी चाहे जैसे अंदर चले आ रहे हैं। हां, ये जरूर है कि यहां बने महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला सिपाही मास्क लगाए, नजर आईं। उनके पास टेबल पर सैनिटाइजर भी रखा मिला।