फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police caught the stolen car while it was going to sell in Bihar

Ballia News: चुराई कार बिहार बेचने जाते समय पुलिस ने पकड़ा

Sat, 03 May 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police caught the stolen car while it was going to sell in Bihar
बलिया। सोनबरसा तिराहे पर बृहस्पतिवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अलीगढ़ से चोरी हुई कार को पकड़ा। कार पर दिल्ली का फर्जी नंबरप्लेट व सीमा सड़क संगठन का लोगो लगाकर चोर बिहार में बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

बैरिया पुलिस के उपनिरीक्षक सुशील कुमार टीम के साथ रात में सोनबरसा तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कार को रोका। चालक से कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने के लिए कहा। वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद अबुंग मेहताब, निवासी लिलोंग उकू मानिंग थाना लिलोंग जनपद थौबाल मणिपुर बताया। मौका पाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। चेसिस नंबर को ई-चालान एप पर चेक किया गया तो गाड़ी का नंबर दूसरा व मालिक का नाम ममता निवासी जवलपुरी अलीगढ़ पता चला।
विज्ञापन

पुलिस ने विवरण में दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वाहन स्वामी के पति रामेश्वर दयाल शर्मा ने बताया कि मेरी गाड़ी चोरी हो गई है, जिसके संबंध में गांधी पार्क थाना में मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताया कि यह गाड़ी चोरी की है, जिसे मैं बिहार ले जाकर बेच देता। कई गाड़ियों को भिन्न-भिन्न जगहों से चुराकर बेच चुका हूं। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चोर के खिलाफ दिल्ली अलीगढ़ में कई मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को चालान कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed