फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police came in election mode, banned 6071, deposited 704 weapons

चुनावी मोड में आई पुलिस, 6071 को किया पाबंद, जमा कराए 704 असलहे

Wed, 19 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police came in election mode, banned 6071, deposited 704 weapons
सिकंदरपुर। विस चुनाव की तारीखों का एलान होते ही पुलिस उपद्रवियों पर धड़ाधड़ कार्रवाई कर रही है। तहसील क्षेत्र के तीन थानों से अब तक कुल 6071 व्यक्तियों को विभिन्न धाराओं में पाबंद कर चुकी है। पुलिस प्रशासन किसी भी परिस्थिति में चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत से 40 के औसत से शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया है। खेजुरी थाना क्षेत्र से 1204, पकड़ी थाना क्षेत्र से 1455 तथा सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के 3412 लोंगों को पुलिस उपद्रवी घोषित कर चुकी है। चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने न सिर्फ उत्पातियों को रडार पर रखा है, बल्कि इलाके से धड़ाधड़ हथियार भी जमा करा रही है। अब तक तहसील के विभिन्न थाना क्षेत्रों से करीब 704 असलहों को जमा कराया जा चुका है। इनकी कुल संख्या 812 बताई जा रही है। हालंाकि लोगों का आरोप है कि ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की गई है जिनके नाम से मुकदमा तो दूर कभी थाने में शिकायत तक दर्ज नहीं हुई है। पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में सीओ अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शेष असलहों को यथाशीघ्र जमा करा लिया जाएगा। इस बाबत सम्बंधित एसएचओ को दिशा निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed