फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police arrested three from two areas with liquor

Ballia News: दो इलाकों से तीन को शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2024 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three from two areas with liquor
पुलिस ने शराब तस्करी में वांछित अभियुक्त को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनियर रत्नेश कुमार दूबे ने बताया कि राजन राजभर निवासी ग्राम टुकड़ा नंबर-2 थाना मनियर को बहद ग्राम दियरा टुकड़ा नंबर-2 के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

उधर, सिकंदरपुर पुलिस ने शराब तस्करी के एक अभियुक्त को 20 लीटर कच्ची देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि नगरा रोड से जीउत राजभर निवासी लिलकर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कुडियापुर चौराहे से अखिलेश यादव निवासी कुडियापुर को 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही लिलकर दियरा नदी के किनारे व नदी में बने टापू पर दबिश देकर शराब बनाने के उपकरण बरामद कर 3000 लीटर लहन नष्ट किया गया। मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन

716 वाहनों की जांच, 103 वाहनों का चालान

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में बलिया पुलिस ने मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 716 वाहनों की जांच की गई और 103 वाहनों का चालान किया गया। 30 लीटर शराब और 2 पशुओं को बरामद किया। 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed