फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police Action of Ballia two suspended including outpost in charge

Ballia : लापरवाही में चौकी प्रभारी सहित दो निलंबित, समाधान दिवस पर DM-SP के सामने युवक ने खुद को मारा था चाकू

Mon, 18 Mar 2024 10:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 18 Mar 2024 10:51 AM IST
सार

बलिया में समाधान दिवस के दौरान युवक द्वारा खुद को चाकू मारने के मामले में दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। पीड़ित युवक पांच माह से रास्ता बनवाने व छज्जा रोकने के लिए तहसील और थाने का चक्कर लगा रहा था। मामले में शिकायत के बावजूद लापरवाही बरतने पर बांसडीह चौकी प्रभारी सहित दो निलंबित हुए हैं। 

विज्ञापन
Police Action of Ballia two suspended including outpost in charge
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : iStock

विस्तार

संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा को समस्या सुनाते हुए खुद को चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास करने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बांसडीह चौकी प्रभारी राजेश सिंह और बीट जवान प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया है। एक होमगार्ड पर भी कार्रवाई हुई है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा गया है। समस्या के तत्काल समाधान को लेकर जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद रविवार को इस संबंध में कोई कार्रवाई धरातल पर दिखाई न देने पर लोगों में आक्रोश बना हुआ है।

विज्ञापन


बांसडीह कोतवाली के पिंडहरा गांव में 2015 में शिकायतकर्ता की मां प्रभावती देवी सहित अन्य तीन चार लोगों मिलकर भूमि खरीदी थी। सभी आपस में हिस्से की जमीन का बंटवारा कर लिया था। इस बीच प्रभावती के बेटे सनोज गोंड व अशोक के बीच रास्ता व छज्जा निर्माण का विवाद चल रहा था। 18 जनवरी को सनोज गोंड ने दीवानी न्यायालय में वाद दाखिल किया था, जो विचाराधीन है। इस बीच कई बार पुलिस से शिकायत कर पड़ोसी पर निर्माण करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों में सुलह भी कराया था, उसके बावजूद पड़ोसी निर्माण कार्य नहीं रोक रहा था, इसको लेकर सनोज परेशान था। सनोज ने अस्पताल में डीएम से बताया कि बीते पांच माह से अधिक समय से रास्ते व विपक्षी द्वारा जबरन छज्जा निर्माण की शिकायत लेकर दौड़ लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि आचार संहिता लगने के कारण चुनाव आयोग के प्रस्तावित कार्यक्रम व निर्देशों को लेकर थोड़ी व्यस्तता हो गई है। मौके पर निर्माण रोक दिया गया है, निगरानी की जा रही है। जल्द ही दोनों पक्षों के सामने उक्त प्रकरण के निस्तारण की रूपरेखा बनाई जाएगी। जिससे भविष्य में विवाद न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed