फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   PM will inaugurate Bakulha-Ballia and Phephna-Indra doubling electrification today.

Ballia News: बकुल्हा-बलिया व फेफना-इंदरा दोहरीकरण विद्युतीकरण का आज पीएम करेंगे लोकार्पण

Sun, 10 Mar 2024 03:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
PM will inaugurate Bakulha-Ballia and Phephna-Indra doubling electrification today.
बलिया। छपरा- मऊ रेलखंड के बीच बकुल्हा-बलिया व फेफना इंदरा रेलखंड का दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है। इसपर कुल 1237 करोड़ रुपये खर्च हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आजमगढ़ स्थित मन्दूरी एयरपोर्ट पर आयोजित सामारोह से इस रेल परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस रूट का विद्युतीकरण सहित इस दोहरी लाइन का निर्माण होने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ ट्रेनों का संचालन बढ़ने से क्षेत्र में आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां बढ़ेगी, जिससे क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा।
विज्ञापन


बलिया-बकुल्हा व फेफना-इंदरा मीटर गेज खंड का निर्माण अंग्रेजों ने वर्ष 1899 में पूर्ण किया था। वर्ष 1996 में डबल लाइन का निर्माण हुआ था। इस खंड पर बढ़ते रेल यातायात को देखते हुये रेल मंत्रालय ने बलिया-छपरा दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत बलिया बकुल्हा (43.42 किमी) खंड का विद्युतीकरण सहित दोहरीकरण का कार्य 637 करोड़ की लागत से पूर्ण किया। इस खंड पर बलिया, बांसडीह रोड, छाता आसचौरा, सहतवार, रेवती, दल छपरा, सुरेमनपुर एवं बकुल्हा स्टेशन स्थित हैं। वहीं दूसरी तरफ इन्दारा-फेफना (50.84 किमी ) खंड के दोहरीकरण कार्य को विद्युतीकरण के साथ स्वीकृति प्रदान की गई। इन्दारा-फेफना खंड के दोहरीकरण के प्रथम चरण में बलिया के फेफना-रसड़ा (22.41 किमी.) खंड तथा द्वितीय चरण में रसड़ा इंदारा (28.43 किमी.) खंड का दोहरीकरण (विद्युतीकरण सहित) का कार्य पूर्ण किया गया। इसपर 600 करोड़ की लागत से पूर्ण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed