फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   PM Awas Yojana: So far only 31 percent beneficiaries have been selected

पीएम आवास योजना: अब तक महज 31 फीसदी लाभार्थियों का ही चयन

Wed, 07 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
PM Awas Yojana: So far only 31 percent beneficiaries have been selected
बलिया। वर्ष 2021-22 में कोरोना काल व पंचायत चुनाव के चलते पीएम आवास का लक्ष्य काफी विलंब से मिला। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 31 फीसदी लाभार्थियों का ही चयन हो सका है। अधिकांश ब्लॉकों में लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया अभी चल रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में पूर्व से संचालित इंदिरा आवास योजना के स्थान पर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू किया। इस योजना के तहत आवास आवंटन के तरीकों में भी बदलाव करते हुए सेक (सामाजिक आर्थिक जातीय गणना) सूची में शामिल गरीबों को आवास देने का प्रावधान किया गया। हालांकि यह योजना पूरी तरह वर्ष 2016-17 में धरातल पर उतरी। योजना के तहत सेक डाटा में शामिल लाभार्थियों का चयन किया जाता है। इसके बाद इन लाभार्थियों का सत्यापन ब्लॉकों के देखरेख में संबंधित ग्रामसभा में बैठक कर कराने का प्रावधान है। हालांकि आवास को लेकर बनी स्थायी प्रतीक्षा सूची में अनुसूचित जाति व जनजाति के किसी लाभार्थी के नहीं होने के कारण वर्ष 19-20 में शासन की ओर से केवल सामान्य वर्ग के लिए 5860 आवास उपलब्ध कराए गए। इसके बाद भारत सरकार के निर्देश पर आवास प्लस योजना के तहत वर्ष 2020-21 में किए सर्वे में छूटे हुए पात्रों को आवास देने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके तहत भारत सरकार की ओर से इस साल जिले को कुल 8833 आवास उपलब्ध कराए गए हैं। अधिकारियों की मानें तो अब लाभार्थियों की सूची सीधे संबंधित बीडीओ की लॉगिन पर उपलब्ध होती है और इसका सत्यापन कराने के बाद लाभार्थियों की पत्रावली स्वीकृत के लिए डीआरडीए को भेजी जाती है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष कुल 2735 लाभार्थियों के आवास निर्माण की स्वीकृति हो सकी है।
विज्ञापन

इस साल पीएम आवास का लक्ष्य विलंब से मिला। सभी ब्लॉकों में लाभार्थियों का सत्यापन कर चयन प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा। - डीएन दुबे, पीडी, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed