फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   PM Awas Yojana is also a victim of arbitrariness

पीएम आवास योजना भी मनमानी का शिकार

Mon, 09 Aug 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
PM Awas Yojana is also a victim of arbitrariness
बलिया। पीएम आवास योजना भी अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी का शिकार होकर रह गया है। पात्र जहां आवास के लिए भटक रहे हैं वहीं अपात्रों को आवास का आवंटन कर दिया जाता है। बताया जाता है कि इसके लिए ब्लॉक स्तर से तरह तरह के खेल किये जाते हैं। जिले में पूर्व के सालों में आवंटित 154 पीएम आवास अभी तक नहीं बन सके हैं। जांच में यह अपात्र मिले और इनसे रिकवरी में विभाग जुटा है। अब तक 84 लोगों से रिकवरी हो चुकी है और शेष लाभार्थियों से रिकवरी की कार्रवाई चल रही है। वर्ष 2015-16 में पूर्व से संचालित इंदिरा आवास योजना के स्थान पर केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू किया। इस योजना के तहत आवास आवंटन के तरीकों में भी बदलाव करते हुए सेक ( सामाजिक आर्थिक जातीय गणना) सूची में शामिल गरीबों को आवास देने का प्रावधान किया गया। हालांकि यह योजना पूरी तरह वर्ष 2016-17 में धरातल पर उतरी। सेक डाटा में आवास को लेकर बनी स्थाई प्रतीक्षा सूची में अनुसूचित जाति व जनजाति के किसी लाभार्थी के नहीं होने के कारण वर्ष 19-20 में शासन की ओर से केवल सामान्य वर्ग के लिए आवास उपलब्ध कराए गए। लेकिन यह योजना भी पूर्व की तरह भ्रष्टाचार की शिकार रही और पात्र आज भी भटक रहे हैं। आवंटन से लेकर भुगतान तक में खूब धांधली व बंदरबांट किया गया। आए दिन अधिकारियों के यहां इसकी शिकायतें पहुंची लेकिन हर बार जांच के नाम पर कोरम व लीपापोती की जाती रही। कुछ मामलों को अधिकारियों ने संज्ञान भी लिया तो वह अंजाम तक नहीं पहुंचा और अधिकांश मामले ठंडे बस्ते में पड़े रहे। कुछ मामलों में तो कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई। डीआरडीए डीएन दुबे ने बताया कि जो भी शिकायतें मिलती हैं उसकी जांच कराई जाती है। जांच में अपात्र मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही अपात्र से रिकवरी की कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed