फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Players were honored with medals and certificates.

Ballia News: खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

Fri, 26 Dec 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Players were honored with medals and certificates.
बलिया। नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह बृहस्पतिवार को आयोजित हुआ।
विज्ञापन

सांसद खेलकूद स्पर्धा में कबड्डी, खो-खो, हॉकी, वॉलीबॉल और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को मेडल प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद नीरज शेखर ने किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक वंदे मातरम का गीत गाया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि खेल को खेल भावना के साथ ही खेलना चाहिए। खिलाड़ियों को हमेशा अपने देश के लिए खेलने की सोच रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास है खेलकूद में भारत के युवा विश्व पटल पर देश का नाम रोशन करें। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से देश के युवा प्रत्येक क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। खेलो इंडिया के माध्यम से गांव-गांव से खिलाड़ी चिह्नित किए जा रहे हैं। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में बालक वर्ग फूटबाॅल में सब जूनियर में बलिया नगर, जूनियर में मोहम्मदाबाद तथा सीनियर वर्ग में बलिया नगर की टीम विजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग सब जूनियर में मोहम्मदाबाद, जूनियर वर्ग में बलिया नगर तथा सीनियर वर्ग में बैरिया के खिलाड़ी विजेता रहे।

कार्यक्रम का संचालन खेलकूद के सह संयोजक राना कुनाल सिंह ने किया। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, सीडीओ ओजस्वी राज, धर्मेंद्र सिंह, अरुण सिंह बंटू, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed