{"_id":"60eb25ca8ebc3ed83c700f18","slug":"plants-planted-in-paper-goal-accomplished-ballia-news-vns599887465","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में रोपित हुए पौधे, लक्ष्य हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में रोपित हुए पौधे, लक्ष्य हुआ पूरा
विज्ञापन
बलिया। पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से भले ही सरकार ने प्रदेश भर में विशेष पौधरोपण अभियान चला रखा है, लेकिन सरकारी विभागों ने इस महत्वपूर्ण अभियान को भी कोरम बना दिया है। इस वर्ष जिले के 17 विभागों को 23 लाख 98 हजार 944 पौधों को रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष 20 लाख 22 हजार 140 पौधों का रोपण हो चुका है। इससे इतर अकेले वन विभाग 11 लाख 59 हजार 200 पौधों के रोपण का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे जुदा है। अधिकतर विभागों द्वारा तो कोरम पूरा कर पौधरोपण कर दायित्व की इतिश्री कर ली गई है या फिर इस अभियान में भाग ही नहीं लिया गया। जो पौधे लगे भी वो सुरक्षा के अभाव में नष्ट हो गए, जिससे सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। जिले में करीब 940 ग्राम पंचायते हैं, जिन्हें ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रति ग्राम पंचायत औसतन 1000 से 1500 पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया था। अधिकांश पंचायतों में प्रधानों द्वारा पौधरोपण के नाम पर कोरम पूरा किया गया। कहीं 50 तो कहीं100 पौधें ही रोपित किए गए। कहीं-कहीं तो ग्राम प्रधानों ने भूमि के अभाव का रोना रोकर कागजों पर ही पौधरोपण कर दिया। संबंधित विभाग ने विभाग ने अभियान की पड़ताल किए बगैर घोषण कर दी कि उसने लक्ष्य के सापेक्ष 13 लाख 95 हजार 80 पौधों का रोपण करा दिया। धरातल पर आधे पौधे भी रोपित नहीं हुए। इतना ही नहीं जो पौधे रोपित हुए वे संरक्षण के अभाव में या तो आवारा मवेशियों का ग्रास बन गया फिर नष्ट हो गए।
अगर नगर क्षेत्र की बात करें तो केवल नगर पालिका को इस बार पौधरोपण अभियान के तहत ही 17400 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे नपा प्रशासन ने बखूबी पूरा कर लिया। इसके लिए नपा ने नगर के आरक्षित स्थानों और कालोनियों में अभियान चलाकर पौधरोपण का कार्य कराया। जिन कालोनियों में नगर पालिका प्रशासन द्वारा पौधरोपण कराया गया, उनमें मुख्य रूप से आवास विकास कॉलोनी, बहादुरपुर, चंद्रशेखर नगर, टीडी कालेज परिसर, कचहरी परिसर स्थित पानी टंकी, जगदीशपुर स्थित पानी टंकी आदि शामिल है। पड़ताल में ये पौधे कहीं दिखाई नहीं देते हैं।
इन विभागों ने किया पौधरोपण
ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, कृषि विभाग पशुपालन, उद्योग, उर्जा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, प्राविधिक तथा उच्च शिक्षा, स्वाथ्य विभाग, रेल विभाग उद्यान विभाग एवं गृह विभाग सहित कुल 17 विभागों ने पौधे रोपित किये। वृक्षारोपण में आक्सीजन देने वाले पीपल, पाकड़, बरगद, नीम आदि तथा इमारती प्रजाति शीशम, सागौन, कंजी, बकैन व औधीय पौध अर्जुन, आंवला, नीम, बहेड़ा लगाए गए। वहीं फलदार प्रजातियों में आग, जामुन, अमरूद, बेल आदि प्रजातियों के पौधे लगाने का दावा है।
विज्ञापन
इस मामले में नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि नपा प्रशासन द्वारा रोपित पौधों को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए शीघ्र ही ट्री गार्ड की व्यवस्था कराई जा रही है। ताकि रोपित पौधों को सुरक्षित किया जा सकें।
डीएफओ श्रद्धा यादव ने कहा कि सभी विभागों को पौधरोपण के लिए लक्ष्य आवंटित कराया गया था। इसके सापेक्ष पौधरोपण का दावा भी किया गया है। लगाने के साथ ही पौधों की देखभाल भी करनी है।