फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Plans to reach the masses: Narad Rai

जन-जन तक पहुंचेंगी योजनाएं : नारद राय

Fri, 01 Jan 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 01 Jan 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
Plans to reach the masses: Narad Rai
क्षेत्र के सरयां गांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान सिंह के आवासीय प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नारद राय ने 52 नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं पूर्व प्रधानों को अंगवस्त्रम एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



इस अवसर पर गरीब, असहाय तबके के 500 लोगों में ऊनी चादरें बांटी गईं। मुख्य अतिथि श्री नारद राय ने कहा कि दुबहर ब्लाक में सरयां गांव का पहला स्थान है, जहां ग्राम प्रधान ने सभी ग्राम प्रधानों को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 कहा कि कोई भी रिश्ता ऊपर से नहीं बल्कि समीकरण बनाकर रिश्ता बनाना पड़ता है। कभी-कभी मजदूर रिक्शा चलाने वाले लोग जो बात बता देते हैं, वह कोई इंजीनियर और डाक्टर नहीं बता पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि ग्राम प्रधान बनना कठिन है, लेकिन एमपी, एमएलए बनना आसान है। श्री राय ने इस दौरान सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। कहा कि किसी भी प्रधान के खिलाफ दरख्वास्त नहीं दिलवाऊंगा। 2016 से ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्र में 18 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।


अंत में आयोजक ग्राम प्रधान विनोद सिंह, कैमुद्दीन, सुदामा यादव, जिला पंचायत सदस्य पिंटू सिंह, छितेश्वर यादव ने मुख्य अतिथि श्री नारद राय को 21 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुधा सिंह, एडीओ पंचायत शशिभूषण दूबे, मदन सिंह, कृपाशंकर तिवारी, विजय सिंह, शिव कुमार गुप्त, विनोद सिंह, द्वारिका बिंद, किरण सिंह, अजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रेमशंकर चतुर्वेदी तथा संचालन विनोद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed