{"_id":"629e4a7ce838303a15289189","slug":"pistol-stuck-on-the-temple-threatened-to-kill-ballia-news-vns657412024","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर सटाई पिस्टल, जान मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनपटी पर सटाई पिस्टल, जान मारने की धमकी
विज्ञापन
गड़वार। गड़वार ब्लॉक पर एनआरएलएम विभाग में मिशन प्रबंधक पद पर तैनात चंदन कुमार व अंजुम जमील को रिवॉल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गड़वार पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
चंदन कुमार ने तहरीर में लिखा है कि वे अपने सहकर्मी ब्लॉक मिशन प्रबंधक अंजुम जमील चार जून की शाम को ब्लॉक मुख्यालय पर वाराणसी आयी हुईं 15 आईसीआरपी महिला सदस्यों के लिए वाहन व जलपान की व्यवस्था कर रहे थे। इसी बीच अंतु सिंह निवासी पचखोरा थाना सुखपुरा ने कनपटी पर रिवाल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी दी और मारापीटा। अंजुम जमील बीचबचाव करने उनको भी धमकाया। वह 15 मिनट बाद फिर आया और गालियां दी और धमकाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शन
गड़वार। सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पर समस्त कर्मचारियों व ब्लॉक की समस्त गांवों की समूह की महिलाओं ने इस घटना के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि अगले 24 घण्टें में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करते हुए पूरे जिले में आंदोलन किया जाएगा। संचालन जिला रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष जमाल अख्तर व अध्यक्षता एडीओ आईएसबी परमेश्वर यादव ने किया। इस मौके पर लेखाकार विनोद सिंह, स्थापना लिपिक हेमंत यादव, चंदन पांडेय, मनोज सिंह,अमित शर्मा, यशवीर सिंह,पूनम दुबे, मनजीत कुमार सहित दर्जनों की संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।