फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Picture of Akhand Bharat carved from Deepotsav

दीपोत्सव से उकेरी अखंड भारत की तस्वीर

Tue, 02 Nov 2021 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Picture of Akhand Bharat carved from Deepotsav
बलिया। आरएसएस टाउन हाल के मैदान में लगने वाली केशव प्रभात शाखा की ओर से सोमवार शाम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर माल्देपुर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। स्वंयसेवकों ने एक दीप शहीदों के नाम जलाया। अखंड भारत का मानचित्र बनाकर उस पर दीपक जलाकर शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वयंसेवकों की ओर से प्रभु श्रीराम व भारत माता की आरती की गई। विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने कहा कि हम सभी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुण्यतोया भगवती गंगा , तम-अघ हारिणी तमसा, वाशिष्ठी सरयू, काम को दग्ध करने वाले कामेश्वर के कवलेश्वरताल, कुशहृदविंदु के सुरथ- सुरहताल आदि जल स्त्रोतों की अगाध जलराशि में ओतप्रोत जन्मभूमि के भू-भाग बलिया में दीपोत्सव का उत्सव मनाते हुए गर्व का अनुभव कर रहे हैं। हम परिवार के साथ मिलकर दिवाली या अन्य उत्सव मनाते हैं, लेकिन हमारे देश के वीर सपूत देश की सीमा पर देश की रक्षा की खातिर दिवाली या कोई भी पर्व अपने परिवार से दूर रहकर मनाते हैं। शहीद सैनिकों के सम्मान में दीपावली पर एक दीया शहीदों के नाम पर जलाना पर्व की सार्थकता साबित करेगी। दीपोत्सव असत्य पर सत्य का, अन्याय पर न्याय का, अंधकार पर प्रकाश के विजय का पर्व है। दिवाली के ही दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या वापस आए थे। सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह, बृजमोहन, परमेश्वरनश्री, सत्येंद्र, हरनाम सिंह, अरुण मणि, सचिन उपस्थित रहे। वहीं, सेवा सदन स्कूल कथरिया पर दीपावली पर्व पर दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। रंगोली और दीप से पूरे स्कूल को सजाया गया। सुधीर कुमार सिंह, राजनारायण सिंह, द्रोपदी राय, भोलानाथ यादव, पूजा सिंह, अंजली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed